{"_id":"5c72f2c8bdec22089f03c539","slug":"no-longer-surgical-in-pakistan-now-the-final-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में अब सर्जिकल नहीं, होगी अब फाइनल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में अब सर्जिकल नहीं, होगी अब फाइनल स्ट्राइक
Mon, 25 Feb 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलवामा में हुई आतंकी वारदात पर कहा कि आज पूरे विश्व में आतंकवादी घटना का जिम्मेदार कोई देश है तो वह पाकिस्तान है। अबकी बार वहां सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, बल्कि फाइनल स्ट्राइक होगी। इसका समय निकट आ गया है।
कुंभ मेला में भाजपा के शिविर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद केशव ने विपक्ष एवं उसके गठबंधन पर कहा कि पूरे विपक्ष का एजेंडा सिर्फ मोदी हटाओ है। देश के विकास से उन्हें कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले अपने-अपने पापों की जांच ना हो, इसके लिए एकत्रित हुए हैं । कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा एक है । कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि इसे विश्वव्यापी बनाने में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार का अभूतपूर्व योगदान रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण विश्व को कुंभ की भव्यता का दर्शन कराने का संकल्प लिया, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।
इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, श्याम चंद ,कुंज बिहारी मिश्रा, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी कड़ी में सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ के आवास पर भी भाजपाइयों ने मन की बात सुनी। यहां कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि देश सुरक्षित और विकास की ओर बढ़ रहा है। शहीदों के त्याग को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। यहां डा. नीता सिंह, कमलेश कुमार, रामलोचन साहू, राजेश सिंह, देवी प्रसाद पांडे, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।