फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No film in SRN Hospital, Digital X-ray closed

एसआरएन अस्पताल में फिल्म नहीं, डिजिटल एक्सरे बंद

Wed, 25 Aug 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 11:06 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण काल में एलथ्री एसआरएन अस्पताल में डिजिटल एक्सरे करने पर जोर रहा। करीब 15 दिनों से फिल्म खत्म है, सो डिजिटल एक्सरे का काम बंद कर दिया गया है। सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद अब भीड़ बढ़ी है।

विज्ञापन
No film in SRN Hospital, Digital X-ray closed
X ray

विस्तार

मंडल के सबसे बड़े अस्पताल एसआरएन में फिल्म की कमी से डिजिटल एक्सरे नहीं किया जा रहा है। वहीं प्रतिदिन तीन सौ एक्सरे मैन्युअल किए जा रहे हैं। फिल्म न होने से एमआरआई जांच भी बंद है। सिर्फ गंभीर मरीजों की रिपोर्ट दी जा रही है। इसके बाद भी एमआरआई कराने वालों को 30 दिन बाद का समय मिल रहा है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण काल में एलथ्री एसआरएन अस्पताल में डिजिटल एक्सरे करने पर जोर रहा। करीब 15 दिनों से फिल्म खत्म है, सो डिजिटल एक्सरे का काम बंद कर दिया गया है। सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद अब भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन


रेडियोलॉजी विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक किसी मरीज को लौटाया नहीं जा रहा है। सभी का बारी-बारी से मैन्युअली पुरानी मशीनों से एक्सरे किया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन तीन सौ एक्सरे किए जा रहे हैं। उसी दिन रिपोर्ट भी दी जा रही है। एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना के मुताबिक फिल्म आपूर्ति के लिए मांग पत्र भेजा गया है। जल्द ही आपूर्ति की संभावना है। मरीज परेशान न हों, इसके लिए एमआरआई कराने वाले गंभीर मरीजों की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। एक्सरे मैन्युअली किए जाने की व्यवस्था जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed