फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No entry of heavy vehicles in the district for three days from January 14, ban will come into effect from toni

Prayagraj : 14 जनवरी से तीन दिनों के लिए भारी वाहनों की जिले में नो इंट्री, आज रात से लागू होगा प्रतिबंध

Sat, 13 Jan 2024 01:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

माघ मेले के मद्देनजर मकर संक्रांति स्नान पर्व को देखते हुए जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नो एंट्री 13 जनवरी की रात से ही शुरू हो जाएगी। पासधारक वाहनों को भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हर स्नान पर्व पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। 

विज्ञापन
No entry of heavy vehicles in the district for three days from January 14, ban will come into effect from toni
रूट डायर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति के मद्देनजर जनपद में 14 से 16 जनवरी तक भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू रहेगी। यह प्रतिबंध 14 जनवरी को प्रात: दो बजे से 16 जनवरी तक लागू रहेगा। यह आदेश पासधारक वाहनों पर भी लागू होगा।जनपदीय सीमा के अंदर नो इंट्री प्वाइंटों से भारी / कॉमिर्शियल वाहनों को शहर क्षेत्र की ओर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इनमें मलाक हरहर तिराहा, मंदर मोड़ धूमनगंज, सहसों चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, हबूसा मोड़, रामपुर चौराहा, सोरांव बाईपास, घूरपुर थाना गेट, नवाबगंज बाईपास, लेप्रोसी तिराहा, फाफामऊ, अंदावा चौराहा नो इंट्री प्वाइंटर शामिल हैं। भारी / कॉमिर्शियल वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन निम्न होगा।

विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाला यातायात
 

कानपुर नगर की ओर से आने वाले वाहन कोखराज जनपद कौशाम्बी से बने बाईपास पर मोड़ दिए जाएंगे जो बाईपास से सीधे हंडिया होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे।

वाराणसी की ओर से आकर कानपुर की ओर जाने वाला यातायात हंडिया बाईपास रोड होते हुए कोखराज से कानपुर की ओर जाएंगे।


कानपुर से प्रयागराज होकर बांदा की ओर जाने वाला यातायात
 

जनपद फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिंदकी से बंधवा तिराहा ललौली से चिल्ला होते हुए बांदा की ओर भेजे जाएंगे और वापसी का रास्ता भी यही होगा।

कानपुर से प्रयागराज होकर मिर्जापुर की ओर जाने वाला यातायात

जनपद फतेहपुर स्थित चौडगरा से बिन्दकी से बंधवा तिराहा ललौली से चिल्ला से बांदा की ओर वाहन जाएंगे। वहां से कर्वी, मऊ, शंकरगढ़ से नारीबारी, खीरी, कोरांव, मांडा से दाहिने मुड़कर मिर्जापुर की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

कानपुर से प्रयागराज होकर रीवां की ओर जाने वाला यातायात

घाटमपुर, हमीरपुर रोड बांदा, कर्वी, शंकरगढ़ से नारीबारी से दाहिने मुड़कर रीवां जाएंगे। इसी मार्ग से वापसी भी करेंगे।

कानपुर से प्रयागराज होकर औराई मिर्जापुर को जाने वाला यातायात

कोखराज बाईपास मार्ग पर मुड़कर सीधे हंडिया से औराई से दाहिने मुड़कर चिल्हा होते हुए मिर्जापुर जाएंगे।

रीवां से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाला यातायात

रीवा (मध्य प्रदेश) के थाना मनगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर एवं वहां से वाराणसी भेजे जाएंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगा।

विज्ञापन

रीवां से प्रयागराज होकर लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात

रीवा से नारीबारी से बांए मुड़कर शंकरगढ़, मऊ, कर्वी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिन्दकी फतेहपुर असनी पुल पारकर लालगंज, रायबरेली से लखनऊ की ओर और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

रायबरेली की ओर से आकर प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाला यातायात

ऐसे भारी वाहन जो रायबरेली से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाना चाहते हैं उन्हें रायबरेली से लालगंज (प्रतापगढ़) भोपिया मऊ, बौराहा रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed