{"_id":"5dd83b978ebc3e54ca641bc2","slug":"no-clue-of-kidnapped-engineering-student-allahabad-news-ald2609188129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बीते, लापता छात्र का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बीते, लापता छात्र का नहीं चला पता
विज्ञापन
No clue of kidnapped engineering student
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनहोनी की आशंका से सहमे हैं परिवारीजन
बंद है मोबाइल, नहीं निकाली जा सकी है सीडीआर
प्रयागराज। करेली से संदिग्ध हाल में लापता इंजीनियरिंग छात्र मो. सैफ का पुलिस चार दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। हालात यह है कि अब तक उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट भी नहंीं निकलवाई जा सकी है। जो घटना वाले दिन से ही गायब है।
रेलवे में लोको पायलट करामात की चौकी निवासी नफीस अनवर का बेटा 17 वर्षीय सैफ एलडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज में डिप्लोमा छात्र है। 19 नवंबर की सुबह वह कॉलेज जाने के लिए सुबह आठ बजे घर से निकला था और फिर संदिग्ध हाल में लापता हो गया। घरवालों ने अगले दिन सुबह ही पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
हालांकि अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। घरवालों का कहना है कि पुलिस ने जो भी दस्तावेज मांगे, वह उन्हें उपलब्ध कराए गए। यहां तक कि पम्फलेट भी दिया गया। इसके बावजूद अब तक उनके बेटे का पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। हालात यह है कि घरवाले हर पल अनहोनी की आशंका में सहमे रहते हैं। पुलिस अब तक सैफ के मोबाइल की सीडीआर भी नहीं निकलवा सकी है। इस मामले में जब करेली इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने पहले घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि खोजबीन कराई जा रही है।