फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nithari case: Hearing against Surendra Koli hanging begins, lawyer tells Koli injustice

निठारी कांड : सुरेंद्र कोली की फांसी के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, आरोपी के वकील ने उठाए कई सवाल

Thu, 06 Jul 2023 08:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 08:31 AM IST
सार

निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की अपील पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की खंडपीठ कर रही है। यह प्रकरण वर्ष 2005-06 के बीच का है।

विज्ञापन
Nithari case: Hearing against Surendra Koli hanging begins, lawyer tells Koli injustice
आरोपी सुरेंद्र कोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के चर्चित निठारी कांड में निचली अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के खिलाफ सुरेंद्र कोली की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को फिर सुनवाई शुरू हो गई है। कोली को एक दर्जन से अधिक मामलों में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। मुंबई से आए कोली के वकील ने अभियोजन की कहानी पर तमाम सवाल उठाए। हाईकोर्ट में अब यह सुनवाई मामले के निस्तारित होने तक हर रोज चलेगी।

विज्ञापन

निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की अपील पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की खंडपीठ कर रही है। यह प्रकरण वर्ष 2005-06 के बीच का है। मामले का पर्दाफाश तब शुरू हुआ, जब नौकरी की तलाश में घर से निकली एक युवती के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट नोएडा के सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई। पुलिस की जांच में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने निठारी में रहने वाले मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी के पीछे नाले से बच्चों और महिलाओं के दर्जनों कंकाल बरामद किए गए थे। पुलिस ने मोनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को आरोपी बनाया था। पुलिस की विवेचना के बीच ही मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के कुल 16 मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को एक दर्जन से अधिक मामले में फांसी की सजा सुनाई है। हालांकि, फांसी की सजा के क्रियान्वयन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। फांसी की सजा के सभी आदेशों को कोली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। लंबित अपील पर कई बार बहस भी हो चुकी है, लेकिन विभिन्न कारणों से सुनवाई पूरी नहीं हो पाई।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट खुलते ही कोली की अपील पर नियमित सुनवाई शुरू हो गई है। मुंबई से आए कोली के वकील ने सुनवाई के पहले ही दिन अभियोजन की कहानी को सच्चाई से परे करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed