फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nirankari devotees undertook cleanliness drive

निरंकारी भक्तों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 24 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 24 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nirankari devotees undertook cleanliness drive

संत निरंकारी मंडल की ओर से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन मंगलवार को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। पौधरोपण किया गया और शाम को हुए सत्संग में जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन

सुबह छह बजे निरंकारी सेवादल के सदस्य बैरहना स्थित सत्संग भवन पर एकत्र हुए। हाईकोर्ट पानी टंकी चौराहा से नवाब यूसुफ रोड होते हुए पुरुषोत्तमदास टंडन पार्क और स्वरूपरानी नेहरू मेडिकल अस्पताल परिसर में सफाई की। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव की अगुवाई में चलाए गए स्वच्छता अभियान की प्रशंसा करते हुए नगर आयुक्त देवेंद्र पांडेय ने कहा कि परोपकार की भावना श्रेष्ठ है। 

विज्ञापन

डॉ. एसपी सिंह ने कहा निरंकारी भक्तों ने गुरु भक्ति की मिसाल पेश की है। बैरहना सत्संग भवन में हुए विशेष सत्संग में जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। दिल्ली से आए केंद्रीय प्रचारक संत कुलदीप ने कहा मानवता की सेवा ही सच्ची इंसानियत है। नेक कर्म और पवित्र विचार ही सद्गुरु के प्रति सच्ची मुबारकबाद होगी। समापन भंडारे से हुआ। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रोशनलाल भाटिया, आरडी केसरवानी आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed