{"_id":"5e20b7b68ebc3e4aef640cd5","slug":"nine-arrested-in-ioc-theft-case-allahabad-news-ald2659194126","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आयल के टैंकर से तेल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन आयल के टैंकर से तेल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
nine arrested in IOC theft case
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकरों के चार ड्राइवर समेत नौ गिरफ्तार
ढाबों तथा सुनसान इलाकों के आस पास टैंकरों से निकालते थे पेट्रोल और डीजल
प्रयागराज। कौशांबी के कोखराज में एसटीएफ ने इंडियन आयल के टैंकरों से पेट्रोल और डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार टैंकर ड्राइवर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना सैय्यदुल्ला भी पकड़ लिया गया। तेल चोरी से उसने और उसके गिरोह के लोगों ने भारी संपत्ति बना ली है। एसटीएफ ने चार टैंकर और करीब 320 लीटर तेल बरामद किया है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल के टैंकरों से हाईटेक तरीके से पेट्रोल और डीजल की चोरी की जा रही है। इंस्पेक्टर अतुल सिंह और दरोगा रणेंद्र सिंह ने कुछ दिन इस सूचना पर काम किया। खबर पक्की थी। गुरुवार को एसटीएफ ने कोखराज के बजहा मंदिर के आगे एक बाग में टैंकरों से तेल चोरी किया जा रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सैय्यदुल्ला, गुलवेज, साजिद अली, राजेंद्र कुमार केसरवानी और अर्पित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ टैंकरों के ड्राइवर इंद्रपति त्रिपाठी, राम अवतार, शेष नारायण और श्याम टुन्नी को पकड़ लिया गया।
उनके पास से चार टैंकर, 320 लीटर तेल समेत उन्हें तमाम तरीके के मापक तथा अन्य सामान मिला है। उनके पास से एक लाख 78 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं। सरगना ने बताया कि उसका गिरोह कई सालों से टैंकरों से तेल चोरी कर रहा है। इंडियन ऑयल डिपो झलवा से तेल भरकर निकलने वाले टैंकरों को ढाबे और सुनसान जगहों पर रोककर तेल चोरी कर लिया जाता है। ड्राइवरों और प्रति लीटर के हिसाब से भुगतान कर दिया जाता है। चोरी किए गए पेट्रोल और डीजल को मार्केट में मिलावट कर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि गिरोह के लोगों ने तेल चोरी से बड़ी संपत्ति बना ली है।
विज्ञापन
ड्राइवर बताते थे, कैसे खुलेगा लॉक
प्रयागराज। टैंकरों के ड्राइवर चोरों को यह बताते थे कि टैंकर का लॉक कैसे खुलेगा। टैंकर के पीछे राड से लगा लोहे का एक हत्था लगा रहता है। इसे ऊपर की ओर उठाने से टैंकर की छत पर लगे ढक्कनों के लॉक खुल जाते थे। चोरी के बाद लॉक को उसी तरह बंद कर दिया जाता था।
चोरों का गिरोह
सरगना सैय्यदुल्ला निवासी पूरामुफ्ती, कौशांबी
गुलवेज अहमद निवासी पूरामुफ्ती, कौशांबी
साजिद अली निवासी पूरामुफ्ती, कौशांबी
राजेंद्र केसरवानी निवासी सराय आकिल कौशांबी
अर्पित कुमार निवासी चरवा, कौशांबी
पकड़े गए ड्राइवर
इंद्रमणि त्रिपाठी निवासी क्लाइव रोड सिविल लाइंस, प्रयागराज
राम अवतार निवासी जहांगीरपुर, अंबेडकर नगर
शेष नारायण निवासी कुड़ेभार सुल्तानपुर
श्याम टुन्नी निवासी पटना, बिहार