फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   news

मां से झगड़े के बाद बालकनी की रेलिंग पर चढ़ी किशोरी

Tue, 17 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मंगलवार की शाम 5.30 बजे चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से 14 वर्षीय किशोरी ने कूदने की कोशिश की। उसकी मां और बहनों ने रोकने की कोशिश की तो वह शोर मचाने लगी। पास से गुजर रहे एक वकील की उस पर नजर गई। वकील ने कंट्रोल रूम को खबर दे दी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार वालों से बात की। हालांकि तब तक किशोरी का गुस्सा शांत हो चुका था।
विज्ञापन


किशोरी के पिता का देहांत हो चुका है। वह डॉक्टर थे। कोतवाली थाना क्षेत्र में उनकी क्लिनिक और दवाखाना है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की दोस्ती पास के ही एक अपार्टमेंट में रहने वाले छात्र से है। मां दवाखाने गई थी, इसी बीच वह लड़के से मिलने पहुंच गई। वहां से लौटने पर जब किशोरी घर पर नहीं मिली तो मां को गुस्सा आ गया। उसने किशोरी को दोस्त के घर से बुलवाया और जमकर डांट लगाई। इस बात से वह काफी नाराज हो गई और बालकनी पर कूदने के लिए चढ़ गई। मौके पर एसएसआई सिविल लाइंस और एसआई संतोष कुमार सिंह पहुंचे। हालांकि परिवार के लोगों ने तब तक किशोरी को शांत करवा दिया था। इसके बाद पुलिस लौट आई। किशोरी गर्ल्स हाईस्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed