फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Newly married Russian Veronica will celebrate Holi at her in-laws' house, rituals performed with Vedic

प्रतापगढ़ : ससुराल में होली मनाएगी नवविवाहिता रूसी वेरोनिका, वैदिक मंत्रों के साथ निभाईं रस्में

Mon, 13 Feb 2023 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 11:23 PM IST
सार

सोमवार को मांगलिक गीतों के बीच नवविवाहिता रूसी दुल्हन वेरोनिका ने अमित के घर में कदम रखा। वैदिक मंत्रों के बीच वेरोनिका ने परछन सहित सभी रस्में निभाईं। वेरोनिका अभी 23 दिनों तक अमित के साथ बेल्हा में रहेगी।

विज्ञापन
Newly married Russian Veronica will celebrate Holi at her in-laws' house, rituals performed with Vedic
प्रतापगढ़ : रूस की वेरोनिका और प्रतापगढ़ के अमित सिंह की हुई शादी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोमवार को मांगलिक गीतों के बीच नवविवाहिता रूसी दुल्हन वेरोनिका ने अमित के घर में कदम रखा। वैदिक मंत्रों के बीच वेरोनिका ने परछन सहित सभी रस्में निभाईं। वेरोनिका अभी 23 दिनों तक अमित के साथ बेल्हा में रहेगी। ससुराल में होली का पर्व भी मनाएंगी। इसके बाद अमित के साथ दिल्ली जाएंगी। रूसी नववधू के आगमन के बाद अमित के घर का उल्लास देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन


सोमवार भोर में विवाह होने के बाद अमित और वेरोनिका दोनों शहर स्थित सियाराम काॅलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां अमित के घरवाले रूसी नववधू वेरोनिका के स्वागत में फूलों की थाली लिए खड़े थे। मांगलिक गीतों के बीच वेरोनिका ने अपने जीवन साथी अमित के साथ घर में प्रवेश किया। नववधू की खुशी परिवारीजनों के चेहरे पर देखते ही बन रही थी। शाम को वेरोनिका ने परछन की रस्म निभाई। परंपरा के अनुसार वेरोनिका को रसोई, स्टोर रूम समेत अन्य कमरे और स्थान दिखाए गए।
विज्ञापन


अमित के परिजनों के मुताबिक वेरोनिका ससुराल में 23 दिनों तक रहेगी। वेरोनिका यहां होली के पर्व को देखने की उत्सुक है। इस लिए वह होली तक यहां रूकेगी। होली मनाने के बाद ही वह यहां से अमित के साथ दिल्ली जाएगी। इससे पहले वह यहां के पौराणिक स्थलों का भ्रमण भी करेगी। ससुरालीजन उसे धर्मिक स्थलों का दर्शन करा परंपराओं से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूता चोरी की रस्म में सुजानिया को मिले 5100 रुपये

विवाह के बाद वेरोनिका की बहन सुजानिया ने सहेलियों संग जूता चोरी की रस्म निभाई। उसने अमित से 5100 रुपये की मांग की। इस पर अमित सिंह ने सुजानिया को 5100 रुपये देकर जूता चोरी की रस्म पूरी कराई।

वेरोनिका के परिजन आज वाराणसी से रूस के लिए होंगे रवाना
वेरोनिका की मां वोलगा शेवेलेवा, बहन सुजानिया, उसकी सहेलियां मंगलवार को रूस के लिए रवाना होंगी। सभी की वाराणसी से फ्लाइट है।

इंडियन कल्चर इज ग्रेट, आई एम वेरी हैप्पी

शादी के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान वेरोनिका ने खुशी जाहिर की। उसने कहा कि इंडियन कल्चर इज ग्रेट... आईएम वेरी हैप्पी। अमित के साथ मैं खुश हूं। मेरे घर वाले भी इस रिश्ते से प्रसन्न हैं।

सहेलियों ने की पारंपरिक भोजन की सराहना


सोमवार को अमित के घर पर नववधू के आगमन पर रसोई पारंपरिक भोजन बना था। महिलाओं ने भोजन में कढ़ी, खीर, पूड़ी व चावल आदि व्यंजन और पकवान बनाए थे। जिसे वेरोनिका की सहेलियों एवं बहनों ने चखने के बाद खूब सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed