फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newly married couple hanged to death, married five months ago

नवविवाहित दंपती ने फांसी लगाकर दी जान, पांच माह पहले हुई थी शादी

Wed, 12 May 2021 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Newly married couple hanged to death, married five months ago
नैनी में नवदंपती ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala

कोतवाली नैनी क्षेत्र के डांडी बाजार में रहने वाले नवदंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को घर के भीतर कपड़ा व्यवसायी शिवम उर्फ अभिषेक केशरवानी (28) व उसकी पत्नी नेहा(25) के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों की पांच महीने पहले ही शादी हुई  थी। परिवारवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर लाए गए तो दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई।  देर रात तक यह नहीं स्पष्ट हो सका था कि दंपती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 

विज्ञापन


डांडी बाजार  निवासी शंकर लाल केसरवानी के दो बेटों में बड़ा शिवम घर के बगल ही कपड़े की दुकान चलाता था। करीब पांच माह पहले आठ दिसंबर को उसकी शादी नेहा पुत्री श्यामलाल निवासी घूरपुर बाजार के साथ हुई थी। दो तल के मकान में ऊपर वाले तल पर दोनों रहते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि नेहा सुबह छह बजे जाग जाती थी लेकिन मंगलवार को वह बहुत देर तक नीचे नहीं उतरी। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


किसी तरह खिड़की से झांककर देखने पर दोनों फांसी के फंदे पर लटके दिखाई दिए तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शोरशराबा हुआ तो आस-पास के लोग और जानकारी पर नेहा के मायकेवाले भी पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारकर सीएचसी ले गई। जहां रेफर किए जाने पर एसआरएन ले जाया जा रहा था लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दारागंज घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवाले स्तब्ध, नहीं बता पाए कारण

दंपती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, परिजन इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य काफी देर तक साथ बैठे थे। नेहा ने अपने परिवार से बातचीत भी की थी। दोनों का व्यवहार सामान्य था और कहीं से भी वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं लगे। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। नैनी इंस्पेक्टर सुनील बाजपेई ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के मायकेवालों ने भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

पुलिस के सामने ही भिड़े दोनों पक्ष

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर लाए जाने के बाद दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। मृतका के परिवारवालों ने पुलिस के सामने ही युवक की मां के साथ हाथापाई की। बीचबचाव करने पर मामला बढ़ गया। हालात ऐसे हुए कि बीचबचाव में एसएसआई रामआशीष यादव भी जख्मी हो गए। पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए दारागंज घाट ले जाया गया। 
 

नेहा ने रात में ही अपडेट किया था अपना फेसबुक

नैनी। मृतका नेहा ने सोमवार देर शाम अपना फेसबुक एकाउंट अपडेट किया था। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक किसी तरह की कोई बात नहीं थी। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि दोनों किसी बात को लेकर परेशान रहे हों। या उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो। मृतका के एक रिश्तेदार ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया कि नेहा ने कोई शिकायत नहीं की। लेकिन शादी के बाद से ही वह गुमसुम रहा करती थी।


 

मोहल्ले वालों से मेलजोल नहीं रखता था शिवम

नैनी। डांडी बाजार में कपड़े की दुकान करने वाला शिवम मोहल्ले वालों से भी मेलजोल नहीं रखता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह दुकान से घर और घर से दुकान ही आया जाया करता था। मोहल्ले में बैठना या आस-पड़ोस वालों के साथ वह कभी घूमने भी नहीं जाता था। किसी तरह की गलत संगत में भी वह नहीं था। उसके इस आत्मघाती कदम से मोहल्ले वालों भी काफी अचंभित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed