फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newly formed Shrisant Gurudutt Akhara performed Pattabhishek of seven Mahamandaleshwars

Prayagraj: नवगठित श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़े ने किया सात महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक, समारोह का फोटो-वीडियो जारी

Sun, 27 Oct 2024 11:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

जूना अखाड़े से निष्कासित संन्यासियों ने हाल में ही वंचित संतों को सम्मान दिलाने के लिए पृथक पंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़े का गठन किया था। तब महाकुंभ से पहले सात महामंडलेश्वरों के पट्टाभिषेक का एलान किया गया था।

विज्ञापन
Newly formed Shrisant Gurudutt Akhara performed Pattabhishek of seven Mahamandaleshwars
पट्टाभिषेक कार्यक्रम में मौजूद संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऊहापोह के बीच नवगठित श्रीपंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़े ने शनिवार को सुरक्षा कारणों से हफ्ते में दूसरी बार स्थान परिवर्तन कर गोपनीय स्थान पर सात महामंडलेश्वरों के पट्टाभिषेक किया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी जारी की गई। अखाड़े के संस्थापक महामंडलेश्वर आदित्यानंद गोल्ड गिरि ने नए महामंडलेश्वरों को सनातन धर्म के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही महाकुंभ की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन








जूना अखाड़े से निष्कासित संन्यासियों ने हाल में ही वंचित संतों को सम्मान दिलाने के लिए पृथक पंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़े का गठन किया था। तब महाकुंभ से पहले सात महामंडलेश्वरों के पट्टाभिषेक का एलान किया गया था। तब इसके लिए चौफटका स्थित अनंत माधव हनुमान देवगिरि मंदिर परिसर को चुना गया था। साथ ही मंदिर के व्यवस्थापक पंच अग्नि अखाड़े के महंत वीरेंद्रानंद ब्रह्मचारी को महामंडलेश्वर और नए अखाड़े के महामंत्री का दायित्व सौंपने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

इस बीच नवगठित अखाड़े के संस्थापक सदस्यों और स्वामी वीरेंद्रानंद में खींचतान शुरू हो गई। नाराज स्वामी वीरेंद्रानंद ने नए बनेअखाड़े के महामंत्री या महामंडलेश्वर का पद लेने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पट्टाभिषेक समारोह के लिए अनंतमाधव मंदिर परिसर देने से भी इन्कार कर दिया। इससे रार बढ़ गई।स्थिति संभालने के लिए आदित्यानंद ने संगम नोज पर पट्टाभिषेक कराने के लिए पुलिस आयुक्त से अनुमति मांगी।

साथ ही पट्टाभिषेक रोकने के लिए धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया। शनिवार को संगम नोज पर समारोह पर हर किसी की निगाहें लगी रहीं, लेकिन देर शाम तक वहां नव गठित अखाड़े के पदाधिकारी नहीं पहुंचे। वहीं, रात नौ बजे महामंडलेश्वर पद पर सात संतों के पट्टाभिषेक की तस्वीरें और वीडियो जारी कर समारोह की सफलता की खुशी जाहिर की गई। अखाड़े के संस्थापक ने कहा कि जल्द ही और जगद्गुरुओं व महंतों का भी अभिषेक किया जाएगा। पट्टाभिषेक पर अखाड़े के संरक्षक चेतन गिरि भी उपस्थित थे।

आदित्यानंद और चेतन गिरि पर कार्रवाई नहीं हुई तो हठयोग करुंगा - स्वामी वीरेंद्रानंद

अनंत माधव हनुमान मंदिर के महंत स्वामी वीरेंद्रानंद ब्रह्मचारी ने शनिवार को पंचदशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़े के नाम पर महामंडलेश्वर बनाने और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र दिया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर अखाड़ा बनाने के नाम पर भ्रम फैलाने वाले चेतन गिरि और आदित्यानंद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह अन्न-जल त्याग कर हठयोग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि पट्टाभिषेक के लिए बिना उनकी अनुमति के लिए अनंत माधव हनुमान मंदिर का स्थल के रूप में चयन बड़ी साजिश का हिस्सा था। कुछ लोग मंदिर हड़पना चाहते थे। इसके लिए उनको महामंडलेश्वर बनाने और अखाड़े में महामंत्री का पद देने की बात की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed