फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   newly constructed Roof collapses, mother-son killed, four children injured

प्रयागराज : नवनिर्मित मकान का बारजा ढहा, मां-बेटे की मौत, चार बच्चे घायल

Fri, 14 Apr 2023 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 08:50 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के फूल मंडी भट्ठा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे नवनिर्मित मकान का बारजा ढह गया। इसमें दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। चार बच्चे घायल हैं। बारजा गली की तरफ निकला था। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
newly constructed Roof collapses, mother-son killed, four children injured
छत का बारजा टूट कर गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के फूल मंडी भट्ठा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे नवनिर्मित मकान का बारजा ढह गया। इसमें दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। चार बच्चे घायल हैं। बारजा गली की तरफ निकला था। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

भट्ठा गांव निवासी कला बहादुर सिंह फूलों की खेती करते हैं। उन्होंने कुछ माह पूर्व मोहल्ले में ही दो मंजिला मकान बनवाया। उसने गली में बारजा निकलवाया था। लोगों ने बताया कि तीन महीने में ही दो मंजिला मकान बनकर तैयार हो गया था। शुक्रवार दोपहर बारह बजे के आसपास मोहल्ले के ही कुछ बच्चे वहां पर खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पहले तल का बारजा ढह गया।

विज्ञापन

इसकी चपेट में बजरंगी (10) पुत्र काजू उर्फ बउनी, सुनीता देवी (30) पत्नी काजू उर्फ बउनी, अंकित (13) पुत्र लाला, अनुराग (12) पुत्र ननकू, चेतन (10) पुत्र कुल्लू और पट्टू (13) पुत्र राजू आ गए। बारजा गिरने की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला। सभी को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बजरंगी और उसकी मां सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कला बहादुर सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed