new year 2022 : पूरे जोश और उत्साह से किया गया नए साल का स्वागत, जमकर थिरके लोग
सड़कों पर हैप्पी न्यू ईयर लिखकर नए साल का स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर भी लोग काफी सक्रिय रहे। रात 12 बजते ही फोन घनघनाने लगे। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बधाइयों का सिलसिला पूरी रात चलता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के स्वागत संगमनगरी में पूरे जोश और उत्साह के साथ किया गया। जश्न का सिलसिला शुक्रवार की शाम से ही शुरू हो गया था। विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट सहित सार्वजनिक स्थानों पर काफी भीड़ देखी गई। कोविड की परवाह किए बिना लोगों में खासा उत्साह दिखा। कई जगह मुहल्लों को झालरों से सजाया गया।
सड़कों पर हैप्पी न्यू ईयर लिखकर नए साल का स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर भी लोग काफी सक्रिय रहे। रात 12 बजते ही फोन घनघनाने लगे। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बधाइयों का सिलसिला पूरी रात चलता रहा।
रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। डीजे पर संगीत की धुन में लोग नाचते और थिरकते रहे। साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए लोगों में शुक्रवार को खासा का उत्साह दिखा। घरों में जमकर मस्ती और धमाल हुआ। कहीं घर के बाहर तो कहीं छत पर और पार्क में डीजे लगाकर मस्ती की गई।
12 बजते ही घनघनाने लगे फोन
नववर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। देर रात तक शुभकामना संदेश देने का सिलसिला चलता रहा। रात में 12 बजते ही लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन करना शुरू कर दिया। फोन की घंटी घनघनाने लगी। लोगों ने नए साल की मुबारक दी।
सोशल मीडिया पर हुआ सेलिब्रेशन
सोशल मीडिया पर लोगों ने पुराने साल में की गई गलतियों की क्षमा सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर मांगी। वहीं, रात 12 बजे ने के बाद सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटिंग, स्टीकर आदि भेजे गए।
मंदिरों में विशेष व्यवस्था
नए साल के पहले दिन मंदिरों में होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए संगम तट स्थित लेटे हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी पार्क, पीडी टंडन पार्क सहित संगम तट पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। मंदिरों को सजाया गया है।
हुड़दंगई पड़ी भारी, दर्जन भर हिरासत में
नए साल के मौके पर नशे में धुत होकर सड़क पर हुड़दंगई करना दर्जन भर लोगों को भारी पड़ गया। इस तरह कि गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने खुद सुभाष चौराहे पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। नशे में धुत होकर शहर में घुम रहे दर्जन भर से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। दर्जन भर वाहनों का चालान किया गया। नशे में झूम रहे लोगों को लॉकअप में डाल दिया गया। सुभाष चौराहे के अलावा हाईकोर्ट पानी की टंकी, बालसन चौराहा सहित कई अन्य जगहों पर अभियान चलाया गया।