प्रयागराज : युवक की मौत में नया मोड़, दोस्त समेत तीन नामजद
मिंटो रोड पर रहने वाला 47 वर्षीय रंजन 28 की रात मोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त अनुराग यादव के घर संदिग्ध हाल में मृत मिला था। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी कि नुकीली चीज से चोट लगने की वजह से उसकी जान गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस में दोस्त के घर गए रंजन कुमार वर्मा की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त अनुराग यादव समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रुपयों के विवाद में उसकी जान ली गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
मिंटो रोड पर रहने वाला 47 वर्षीय रंजन 28 की रात मोहल्ले में ही रहने वाले दोस्त अनुराग यादव के घर संदिग्ध हाल में मृत मिला था। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई थी कि नुकीली चीज से चोट लगने की वजह से उसकी जान गई। बुधवार को मृतक के भाई राजेश वर्मा ने अनुराग, अशोक कुमार एवं नीरज के खिलाफ केस दर्ज कराया।
आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर 23 फरवरी को उसके भाई का आरोपियों से विवाद हुआ था। सोमवार को लगभग चार बजे आरोपी उसके घर आए और रंजन को साथ लेकर चले गए। रात आठ बजे अनुराग के चचेरे भाई शेरू ने फोन कर बताया कि रंजन घर में बेहोश पड़ा है।
वह पहुंचा तो रंजन गेट के किनारे पर बेहोश पड़ा था और घर की पानी से धुलाई हुई थी। रंजन का पूरा शर्ट भी भीगा हुआ था। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गया। आरोप है कि साक्ष्य छिपाने के लिए धुलाई की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
बंधक बनाकर फिरौती मांगने में तीन नामजद
जार्जटाउन में युवक को बंधक बनाकर फिरौती मांगने के आरोप में तीन पर केस दर्ज किया गया है। दारागंज निवासी अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक मार्च को उनके परिचित प्रशांत शुक्ला को जार्जटाउन निवासी आशा सिंह ने बंधक बना लिया और दो लाख रुपये मांगे। प्रशांत के कॉल करने पर वह पहुंचे तो मिलने नहीं दिय गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और तब जाकर प्रशांत को छुड़ाया जा सका। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आशा व उनके बेटों पर केस दर्ज किया गया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
युवक फांसी पर लटका मिला
धूमनगंज के भोला का पुरा निवासी 32 वर्षीय नीरज भारतीय ने फांसी लगाकर जान दे दी। भोला का पुरा निवासी मृतक ड्राइवर था। बुधवार सुबह ही उसकी पत्नी और बच्चे मायके चले गए थे। तब वह भी घर पर नहीं था। दोपहर बाद वापस लौटा और सीधे कमरे में जाकर फंदे पर लटक गया। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल ले गए लेकिन वह बच नहीं सका। धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।