फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New session will start in Allahabad University and colleges from today

इलाहाबाद विवि एवं कॉलेजों में आज से शुरू होगा नया सत्र

Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
New session will start in Allahabad University and colleges from today
Allahabad University
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में 17 अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ पुराने छात्रों के लिए नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इविवि में मोडल प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों से ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इसी क्रम में सीएमपी डिग्री कॉलेज में रविवार को इविवि के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने इंटीग्रेटेड वेबसाइट का उद्घाटन किया। संघटक महाविद्यालयों में सीएमपी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इंटीग्रेटेड वेबसाइट तैयार करने वाला पहला कॉलेज होगा। वेबसाइट में लाइव क्लास, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के साथ ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेजों में 17 अगस्त से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ नए सत्र की शुरुआत होगी। इसके तहत स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र द्वितीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्र तृतीय वर्ष की पढ़ाई करेंगे। सेमेस्टर सिस्टम में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। बाद में हालात सुधरने पर इन छात्रों को अपनी नई कक्षा के साथ पिछली कक्षा की परीक्षा भी देनी होगी। सीएमपी डिग्री कॉलेज की नई वेबसाइट में ‘सीएमपी लाइव’ के तहत ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था की गई है। इसमें विद्यार्थी अपनी कॉलेज आईडी या एनरोलमेंट नंबर से लॉगइन करके लाइव क्लास को ज्वाइन कर सकेंगे। यह महाविद्यालयों को अपना विकसित प्लेटफॉर्म होगा।
विज्ञापन


ई-कंटेंट के बेहतर प्रबंधन के लिए वेबसाइट में अत्याधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम भी विकसित किया गया है, जिस पर पाठ्यक्रम के अनुसार विषय सामग्री को अपलोड करसकते हैं और विद्यार्थी भी लॉगइन करके अपनी सुविधानुसार इसे पढ़ सकते हैं। शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण देने के लिए आईआईटी बीएचयू से कॉलेज का अनुबंध हुआ है। वेबसाइट के उद्घाटन पर डॉ. गोविंद गौरव ने इसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षत केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बजेश ने अतिथियों का स्वागत, डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने संचालन एवं डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में ई-ऑफिस का उद्घाटन आज

इविवि में 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे ई-ऑफिस का उद्घाटन होगा। इविवि के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी की पहल पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने ही इसके लिए सर्वर तैयार किया है। ई-ऑफिस में सभी काम पेपरलेस होंगे।

सीएमपी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आज से

सीएमपी डिग्री कॉलेज में 17 अगस्त से पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्थापित टीचिंग लर्निंग सेंटर, आईआईटी बीएचयू के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed