{"_id":"5ca11dcbbdec22147609efb8","slug":"new-session-from-today-not-a-teacher-in-english-medium-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नया सत्र, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नया सत्र, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक नहीं
Mon, 01 Apr 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने जा रहा है। नए बनाए गए अंग्रेजी माध्यम के 134 स्कूलों में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसके अलावा ज्यादातर स्कूलों में पुस्तकों का वितरण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ना होगा। हालांकि नए सत्र की तैयारी के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
नए सत्र से 134 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होनी है। इनमें 110 प्राथमिक और 24 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। इसके अलावा ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों में पुस्तकों का वितरण भी पूरा नहीं हुआ है। जो बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं, उनकी पुस्तकें उस कक्षा में उत्तीर्ण होकर आने वाले जूनियर बच्चों को दी गई हैं। ऐसे में सत्र की शुरुआत में ज्यादातर बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ना होगा। हालांकि शिक्षा विभाग ने तैयारी कर रखी है कि शुरुआती दस दिनों के भीतर पुस्तकों को वितरण कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
उधर, बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि विद्यालय परिसर और कक्षा की साफ-सफाई कर ली जाए। परिसर के बाहर समुदाय का सहयोग लेकर स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण का निर्माण किया जाए। विगत वर्ष नामांकित बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन किया जाए। अगर कोई छात्र स्कूलों को छोड़कर दूसरी जगह जाता है तो नियमानुसार टीसी निर्गत की जाए। विद्यालय में खेलकूद की गतिविधियों पर अप्रैल माह से ही जोर दिया जाए। नव प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों को अप्रैल में ही विद्यालय परिसर में आमंत्रित करें और पठन-पाठन के वातावरण, गुणवत्ता एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर उन्हें आश्वस्त करें।
विज्ञापन
गरीब बच्चों के मुफ्त प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
प्रयागराज। दुर्बल वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के निजी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) गणेश कुमार के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल, आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल, लॉटरी निकालने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल और बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की प्रवेश कराए जाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।