फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New rates of house tax will be applicable in Prayagraj from April 1

प्रयागराज में एक अप्रैल से लागू होंगी गृहकर की बढ़ी नई दरें 

Tue, 25 Feb 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
New rates of house tax will be applicable in Prayagraj from April 1
पैसा - फोटो : amar ujala
नगर निगम एक अप्रैल से गृहकर की नई दरें लागू करेगा। 2 लाख 17 हजार भवन स्वामी इस प्रस्तावित गृहकर वृद्धि से प्रभावित होंगे। मौजूदा दरों में करीब 75 फीसदी वृद्धि से नगर निगम की झोली भरेंगी लेकिन शहरियों की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। अनुमान के मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष में निगम गृहकर के मद में 100 करोड़ से अधिक धनराशि वसूल करेगा। 
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम के कर विभाग ने गृहकर के मद में 66 करोड़ वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। 20 फरवरी तक 56 करोड़ से अधिक की वसूली की जा चुकी है। शेष मामलों में अधिकतर विवादित हैं। कुछ ऐसे बड़े बकाएदार हैं, जिन्हें कर भुगतान के लिए शासन से बजट और अनुमति का इंतजार है। व्यावसायिक भवनों से वसूली का मामला भी अभी लंबित है। 
विज्ञापन


नगर निगम सदन के निर्णय के मुताबिक एक अप्रैल से गृहकर की नई दरों से वसूली की जाएगा। नए बिल की धनराशि डेढ़ गुना से अधिक होगी। अब तक की गणना में अगले साल 100 करोड़ रुपये से अधिक गृहकर के मद में वसूले जाएंगे। पांच इलाकों को छोड़ दिया जाए तो सभी 80 वार्डों में रहने वाले भवन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गृहकर की नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। नोटिफिकेशन में चिह्नित त्रुटियों को भी दूर किया जाएगा। फिलहाल बकाया वसूलने पर जोर है। - रवि रंजन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed