फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Delhi-Varanasi Vande Bharat Express arrived a day late today, as trains were running behind schedule due

Prayagraj : एक दिन की देरी से आज पहुंची नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत, कोहरे के चलते समय की पटरी से उतरीं ट्रेने

Fri, 26 Dec 2025 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 01:59 PM IST
सार

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत की लेटलतीफी लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की रात 9:11 बजे इस ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन पहुंचना था, लेकिन जंक्शन पर रात नौ बजे बताया गया कि ट्रेन 9.20 घंटे लेट है, जिसके शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे जंक्शन पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
New Delhi-Varanasi Vande Bharat Express arrived a day late today, as trains were running behind schedule due
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत की लेटलतीफी लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार की रात 9:11 बजे इस ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन पहुंचना था, लेकिन जंक्शन पर रात नौ बजे बताया गया कि ट्रेन 9.20 घंटे लेट है, जिसके शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे जंक्शन पहुंचने की संभावना है। इसी तरह, अधिकांश ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। इसके पूर्व सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत की रवानगी भी 8.40 घंटे की देरी से शाम 4:15 बजे हो सकी क्योंकि ट्रेन वाराणसी से ही रीशेड्यूल कर दी गई थी। वाराणसी से इसकी रवानगी सुबह 6:00 बजे की जगह 8.34 घंटे की देरी से दोपहर 2.34 बजे हुई।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कोहरे की वजह से दिल्ली रूट की ट्रेनों का संचालन एक बार फिर से लड़खड़ाता नजर आया। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो वह सुबह 7:00 बजे की जगह 4.50 घंटे की देरी से 11:50 बजे जंक्शन पहुंची। इसी तरह, रीवा सुपरफास्ट सुबह 6:10 की जगह दोपहर 2:36 बजे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 6:55 की जगह दोपहर 12:03 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। वहीं, शिवगंगा 6.15 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6.50 घंटे, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 6.30 घंटे तक विलंबित रही। वहीं, दूसरी ओर भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ, अजमेर-सियालदाह, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed