प्रयागराज : ब्लैकमेल कर कोचिंग के सामने से छात्रा को उठा ले गया पड़ोसी
बाई का बाग की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। 31 अगस्त की सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली। छुट्टी होने के 1 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कीडगंज थाना क्षेत्र के बाई का बाग इलाके के रहने वाले एक शख्स की नाबालिग बेटी को पड़ोस का रहने वाला युवक कोचिंग के सामने से उठा ले गया। जब छात्रा 6 घंटे बाद घर पहुंची तो उसने रो रो कर बताया कि युवक ने फोटोग्राफ्स ले लिए हैं। वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बाई का बाग की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। 31 अगस्त की सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली। छुट्टी होने के 1 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची। घर वाले परेशान हो गए। वे कोचिंग पहुंचे। पता चला की छात्रा आज कोचिंग नहीं आई थी। घरवाले उसे चारों और ढूंढने लगे।
छात्रा करीब दो बजे दिन में घर वापस लौटी। घरवालों को देखकर वह उनसे लिपट कर रोने लगी। बताया कि पड़ोस का रहने वाला आशु उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा है। उसने उसकी अश्लील फोटो खींच ली है। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसे जहां तहां ले जाता है।
यह सुनकर घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर के आधार पर 36 साल के आशू जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसकी तलाश की जा रही है।
शोहदे से तंग छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, रिपोर्ट दर्ज
स्टैनली रोड की रहने वाली युवती बीसीए की छात्रा है। आलोक मिश्रा नाम का युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। उसने कई बार सरेआम अश्लील हरकत भी की। 25 अगस्त को नया पुरवा मोड़ के पास उसने छात्रा का दुपट्टा छीन लिया। इसके बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया।
तीन दिन तक वह बीमारी का बहाना बनाए रही। इसके बाद भी वह कॉलेज जाने को तैयार नहीं हुई तो घर वालों ने पूछा। उसने आलोक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा के घर वालों ने आपस में राय मशविरा किया। दो सितंबर को आरोपी आलोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।