प्रयागराज : नीरज त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, इलाहाबाद से प्रत्याशी घोषित होने के बाद लखनऊ पहुंचे
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने इलाहाबाद संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नीरज उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के जाने माने अधिवक्ता हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए नीरज त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने नीरज को बधाई देते हुए विजय की कामना की। नीरज के साथ उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने इलाहाबाद संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नीरज उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के जाने माने अधिवक्ता हैं।
कैंप कार्यालय, लखनऊ में लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद (प्रयागराज) से घोषित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज त्रिपाठी जी व उनकी पत्नी श्रीमती कविता त्रिपाठी जी एवं मा0 विधायक श्रीमती निर्मला पासवान जी व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एल. एस. ओझा जी से शिष्टाचार भेंट की और श्री नीरज त्रिपाठी जी को… pic.twitter.com/xXYK1UTFaj
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) April 13, 2024
डिप्टी सीएम के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद (प्रयागराज) से घोषित भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी. उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी के साथ विधायक निर्मला पासवान और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एलएस. ओझा ने भी शिष्टाचार भेंट की। डिप्टी सीएम केशव ने सोशल मीडिया एक्स पर चित्र साझा करते हुए लिखा है कि कैंप कार्यालय, लखनऊ में लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद (प्रयागराज) से घोषित भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी व उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी एवं विधायक निर्मला पासवान व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एलएस ओझा से शिष्टाचार भेंट की और नीरज त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं प्रचंड विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
प्रवीण पटेल और विनोद ने भी की थी मुलाकात
एक दिन पहले फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए विधायक प्रवीण पटेल और कौशाम्बी के सांसद और प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भी एक दिन पहले लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम का आशीर्वाद लिया था। साथ ही भदोही लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व मझवां विधायक विनोद कुमार बिंद ने भी केशव से मुलाकात की थी।