फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neeraj Tripathi met Deputy CM, reached Lucknow after being declared candidate from Allahabad.

प्रयागराज : नीरज त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, इलाहाबाद से प्रत्याशी घोषित होने के बाद लखनऊ पहुंचे

Sat, 13 Apr 2024 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने इलाहाबाद संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नीरज उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के जाने माने अधिवक्ता हैं। 

विज्ञापन
Neeraj Tripathi met Deputy CM, reached Lucknow after being declared candidate from Allahabad.
इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए नीरज त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने नीरज को बधाई देते हुए विजय की कामना की। नीरज के साथ उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने इलाहाबाद संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नीरज उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के जाने माने अधिवक्ता हैं। 
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन



 

डिप्टी  सीएम के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद (प्रयागराज) से घोषित भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी. उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी के साथ विधायक निर्मला पासवान और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एलएस. ओझा ने भी शिष्टाचार भेंट की। डिप्टी सीएम केशव ने सोशल मीडिया एक्स पर चित्र साझा करते हुए लिखा है कि कैंप कार्यालय, लखनऊ में लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद (प्रयागराज) से घोषित भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी व उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी एवं विधायक निर्मला पासवान व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एलएस ओझा से शिष्टाचार भेंट की और नीरज त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं प्रचंड विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

प्रवीण पटेल और विनोद ने भी की थी मुलाकात

एक दिन पहले फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए विधायक प्रवीण पटेल और कौशाम्बी के सांसद और प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भी एक दिन पहले लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम का आशीर्वाद लिया था। साथ ही भदोही लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व मझवां विधायक विनोद कुमार बिंद ने भी केशव से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed