{"_id":"dc2dab17f5e59016d11cac23e3fd6600","slug":"ne-wicked-discharged-from-military-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनई से उतारे गए उत्पाती सैनिक, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनई से उतारे गए उत्पाती सैनिक, कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली नार्थईस्ट एक्सप्रेस के साधारण कोच में सवार सैनिकों ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। कोच में चढ़ने की कोशिश करने वाले यात्रियों को भी बुरी तरह पीटा। मारपीट से गुस्साए यात्रियों ने इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन पर पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने बिना देर किए सैनिकों को कोच से उतारा और यात्रियों कोे बैठाकर ट्रेन को रवाना कराया। पांच सैनिकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। साथ ही उन सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एमसीओ को भी सूचना दे दी है।
बताते हैं कि इंजन के ठीक पीछे लगे साधारण कोच में दिल्ली से ही सैनिक घुस गए। पूरे कोच पर कब्जा जमा लिया। कोच में बैठने के लिए यात्री पहुंचे तो सैनिकों ने पीटकर भगा दिया। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच लगभग सभी स्टेशनों पर यही क्रम चला। इलाहाबाद जंक्शन के छह नंबर प्लेटफार्म पर शाम करीब 5.15 बजे ट्रेन पहुंची तो फिर हंगामा खड़ा हो गया। सैनिकों ने यात्रियों को मारा तो यात्रियों ने हंगामा करते हुए ट्रेन पर पथराव कर दिया।
इसी बीच भारी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी भी पहुंच गई। फोर्स ने आनन-फानन सैनिकों को कोच से उतार लिया। इस दौरान सैनिकों ने विरोध की कोशिश भी की लेकिन उनकी चली नहीं। सैनिकों से खाली कराए गए कोच में यात्रियों को बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन करीब 25 मिनट बाद रवाना कर दी गई। इस ट्रेन में आए दिन सैनिक यात्रियों से मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह के मुताबिक बवाल करने वाले सैनिकों को उतारकर कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया। सीओ जीआरपी ओपी सिंह के अनुसार पांच सैनिक ट्रेन से उतारे गए। उनके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए भी सेना को लिखा जा रहा है।