फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NDA: Students smile after getting easy exam paper.

आसान पेपर देख खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Mon, 22 Apr 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
NDA: Students smile after getting easy exam paper.
exam - फोटो : exam

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा में पेपर देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। पिछले साल की तुलना में इस बार गणित और सामान्य अभिरुचि के पेपर अधिक संतुलित रहे। विशेषज्ञों का दावा है कि अभ्यर्थी ने अगर 40 से 45 फीसदी सवाल सही किए हैं तो लिखित परीक्षा में उसकी सफलता तय है।

विज्ञापन


पहली पाली में गणित का पेपर था। इसमें कुल 120 सवाल पूछे गए। प्रत्येक सवाल ढाई अंक का था और पूरा पेपर तीन सौ अंकों का था। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले पेपर आसान था। मेजर कल्शी क्लासेज के एकेडमिक डायरेक्टर सौरभ सिंह के अनुसार गणित के पेपर में 120 में से 70 सवाल ऐसे थे, जिन्हें हल करने में ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी थी। यही वजह है कि अभ्यर्थी इस बार काफी राहत महसूस कर रहे हैं। पेपर संतुलित था और अभ्यर्थी एवं विशेषज्ञ भी इससे संतुष्ट हैं।
विज्ञापन


दूसरी पाली में सामान्य अभिरुचि का पेपर था। यह पेपर भी पिछले साल की तुलना में अधिक संतुलित रहा। पेपर तीन खंडों में बंटा हुआ था। पहले खंड में अंग्रेजी, दूसरे में सामान्य विज्ञान और तीसरे खंड में सामान्य अध्ययन से जुड़े 50-50 सवाल पूछे गए। कुल डेढ़ सौ सवाल पूछे गए और प्रत्येक सवाल को हल करने के लिए एक मिनट का वक्त था। पेपर 600 अंकों का था और प्रत्येक सवाल के लिए चार अंक निर्धारित थे। कैप्टन बत्रा क्लासेज के डायरेक्टर विकास दुबे के अनुसार सामान्य अध्ययन में 10 से 12 सवाल हिस्ट्री, 18 से 20 सवाल भूगोल, पांच से सात सवाल भारतीय राजव्यवस्था और बाकी सवाल अर्थशास्त्र एवं समसामयिक मुद्दों से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में माइनस मार्किंग भी थी और गलत जवाब देने पर प्रत्येक सवाल के लिए निर्धारित अंकों में एक तिहाई काटे जाने प्रावधान था। विशेषज्ञों का कहना है कि अभ्यर्थी ने अगर 40 से 45 फीसदी से सवाल सही किए हैं और किसी भी सवाल में माइनस मार्किंग नहीं होती है तो एयरफोर्स और नेवी के लिए चयन की पूरी संभावना है जबकि 30 फीसदी से अधिक सवाल सही होने की स्थिति में आर्मी में चयन के काफी अधिक आसार हैं।


61 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित
- नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा रविवार को प्रयागराज के 76 केंद्रों में आयोजित की गई। इन केंद्रों में परीक्षा के लिए कुल 32 हजार 167 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 61 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम साढ़े चार बजे आयोजित की गई। गणित और सामान्य अभिरुचि के पेपर अलग-अलग पालियों में हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed