फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Six new trains got space, now Prayagraj-Ahmedabad Express will leave at 6.50 pm

NCR Railway : छह नई ट्रेनों को मिली जगह, अब शाम 6.50 बजे रवाना होगी प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस

Fri, 29 Sep 2023 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

बीते कुछ वर्ष से रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्तूबर से ही लागू हो रही है। पहले यह एक जुलाई से प्रभावी होती थी। समय सारिणी में इस बार छह नई ट्रेनों को जगह दी गई है।

विज्ञापन
NCR Railway: Six new trains got space, now Prayagraj-Ahmedabad Express will leave at 6.50 pm
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे की नई समय सारिणी रविवार एक अक्तूबर से प्रभावी हो जाएगी। रेलवे की नई समय सारिणी में इस बार उत्तर मध्य रेलवे जोन में चलने वाली छह नई ट्रेनों को जगह दी गई है। समय सारिणी में छह ट्रेनों के विस्तार एवं कालिंदी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों के बदले जाने वाले नंबर का भी उल्लेख किया गया है। प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन का समय भी अगले माह से बदलने जा रहा है। अब यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार शाम सात बजे की जगह दस मिनट पूर्व 6.50 बजे जंक्शन से रवाना होगी।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्ष से रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्तूबर से ही लागू हो रही है। पहले यह एक जुलाई से प्रभावी होती थी। समय सारिणी में इस बार छह नई ट्रेनों को जगह दी गई है। इसमें 20961/20962 उधना-बनारस, 20657/20658 हुबली-हजरत निजामुद्दीन, 04185/04186 फफूंद मेमू, 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस, 12945/12946 वेरावल-बनारस सुपरफास्ट को शामिल किया गया है। हालांकि इन ट्रेनों का संचालन पूर्व में शुरू हो चुका है, लेकिन समय सारिणी में इसे एक अक्तूबर से शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन

समय सारिणी में कालिंदी एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन तक एवं तुलसी एक्सप्रेस के अयोध्या कैंट तक के विस्तार का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि प्रयागराज तक चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का एक दिसंबर से नया नंबर 14117/14118 हो जाएगा। इसके अलावा जोन के अलग-अलग स्टेशनों पर 14 ट्रेनों के ठहराव की अवधि में बढ़ाई गई है। साथ ही जोन के तमाम स्टेशनों पर 47 ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव भी समय सारिणी में शामिल किया गया है।

37 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का बदला समय

रेलवे की लागू होने वाली समय सारिणी में एनसीआर जोन के तीनों मंडलों में कुल 37 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का समय बदला गया है। इसमें प्रयागराज मंडल में 16, झांसी में सात एवं आगरा मंडल में 14 ट्रेनें शामिल हैं। आठ ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाई गई है। प्रयागराज होकर नई दिल्ली जाने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब दिल्ली पहुंंचने में 100 मिनट का समय कम लेगी। 11108 प्रयागराज-ग्वालियर बुंदेलखंड ग्वालियर पहुंचने में 25 मिनट, 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस बयाना से प्रयागराज तक पांच मिनट समय कम लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed