फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: 18 trains coming to Prayagraj cancelled, route of eight changed, Railway administration released

NCR Railway : प्रयागराज आने वाली 18 ट्रेनें निरस्त, आठ का बदला रूट, रेलवे प्रशासन ने जारी की ट्रेनों की लिस्ट

Sat, 15 Jun 2024 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए की जा रही नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से जहां 34 ट्रेनों को निरस्त किया गया है वहीं, 13 ट्रेनों का रूट बदला गया है। निरस्त की जाने वाली 34 में से 18 ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरती हैं।

विज्ञापन
NCR Railway: 18 trains coming to Prayagraj cancelled, route of eight changed, Railway administration released
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद, इंदौर रूट से प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी आने वाली 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा प्रयागराज से होकर गुजरने और आने वाली आठ ट्रेनों का रेलवे अगले कुछ दिनों के लिए रूट बदल रहा है। संबंधित ट्रेनों की सूची उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को जारी कर दी। ट्रेनों का निरस्तीकरण 16 जून से 11 जुलाई तक रहेगा।

विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए की जा रही नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से जहां 34 ट्रेनों को निरस्त किया गया है वहीं, 13 ट्रेनों का रूट बदला गया है। निरस्त की जाने वाली 34 में से 18 ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरती हैं। इस दौरान 04132 बेंगलुरु-प्रयागराज 19, 26 जून और 04132 प्रयागराज-बेंगलुरु स्पेशल 16, 23, 30 जून को मानिकपुर-जबलपुर की बजाय गोविंदपुरी, झांसी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह 01045 लोकमान्य तिलक-प्रयागराज 18, 25 जून और 01046 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक 19, 26 जून को, 04116 लोकमान्य तिलक-सूबेदारगंज 21, 28 जून, 04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक 20, 27 जून को मानिकपुर-इटारसी की जगह गोविंदपुरी-झांसी एवं 04152 लोकमान्य तिलक-कानपुर सेंट्रल 15, 12, 29 जून, 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक 21 जून को मानिकपुर-जबलपुर की जगह झांसी-बीना होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NCR Railway: 18 trains coming to Prayagraj cancelled, route of eight changed, Railway administration released
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज आने वाली यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक - निरस्त होने की तिथि

19421 ----- अहमदाबाद-पटना ----- 16, 23, 30 जून और 07 जुलाई

19422 -----पटना-अहमदाबाद ----- 18, 25 जून, 02 और 09 जुलाई
09343 ----- डाॅ. अंबेडकर नगर-पटना ----- 20, 27 जून

09344 -----पटना-डाॅ. अंबेडकर नगर ----- 21, 28 जून
22911 -----इंदौर-हावड़ा ----- 27, 29 जून, 02, 04, 06, 09 जुलाई

22912 -----हावड़ा-इंदौर ----- 29 जून, 01, 04, 06, 08, 11 जुलाई
19489 -----अहमदाबाद-गोरखपुर ----- 05, 06, 07, 09 जुलाई

19490 -----गोरखपुर-अहमदाबाद ----- 06, 07, 08, 10 जुलाई
19091 -----बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर ----- 01, 08 जुलाई

19092 -----गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल ----- 02, 09 जुलाई
09493 -----पटना-अहमदाबाद ----- 23, 30 जून

09494 -----अहमदाबाद-पटना ----- 25 जून, 02 जुलाई
13423 -----भागलपुर-अजमेर ----- 27 जून, 04 जुलाई

13424 -----अजमेर-भागलपुर ----- 29 जून, 06 जुलाई
15559 -----दरभंगा-अहमदाबाद ----- 03 जुलाई

15560 -----अहमदाबाद-दरभंगा ----- 05 जुलाई
09817 -----कोटा-दानापुर ----- 22, 29 जून

09818 -----दानापुर-कोटा ----- 23, 30 जून

एक जुलाई से बदल जाएगा पुरुषोत्तम और जयनगर एक्सप्रेस का नंबर

प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होकर चलने वाली पुरी-नई दिल्ली एवं जयनगर-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का नंबर एक जुलाई से बदल जाएगा। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम का नया नंबर 12801 की जगह 18401 एवं नई दिल्ली-पुरी का नंबर 12802 की जगह 18402 होगा। इसी तरह 12435 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल का नया नंबर 14021 और 12436 आनंद विहार-जयनगर का नंबर 18402 होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि एक जुलाई से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में उक्त दोनों ट्रेनों का नया नंबर प्रभावी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed