फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ncert

एनसीईआरटी ने प्राइमरी स्कूल के लिए जारी किया चार सप्ताह का शैक्षिक कैलेंडर

Mon, 20 Apr 2020 12:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
ncert
एनसीईआरटी - फोटो : Social Media
कोरोना महामारी के कारण किये गए लॉक डाउन की वजह से इस समय सभी स्कूल और कॉलेज बंद चल रहे हैं। स्कूल बंद होने के कारण इस समय छात्रों को डिजिटल, ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। नेशनल काउन्सिल ऑफ़ रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए एक ‘वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर’ जारी किया है। देश में तीन मई तक लॉक डाउन को बढाए जाने के मद्देनजर एनसीईआरटी ने इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर को 4 सप्ताह के लिए जारी किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् ने इस तरह से इसको तैयार किया है कि लॉक डाउन की वजह से घर में रहते हुए ही प्राइमरी  स्कूलों के बच्चे इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर के द्वारा अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। एनसीईआरटी ने इस कैलेंडर को प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किया है अर्थात इस कैलेंडर में कक्षा -1 से लेकर कक्षा -5 तक के बच्चों के लिए हिंदी, इंग्लिश, मैथ और उर्दू विषयों को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन


वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर की सबसे खास बात यह है कि ऐसे बच्चे जिनके पास एंड्राइड मोबाइल या लैपटॉप या टेबलेट नहीं है, वे बच्चे भी इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर की सहायता से अपनी पढ़ाई घर पर रहते हुए भी कर सकते हैं। इस कैलेंडर के सहारे अभिभावक भी अपने बच्चों को पढ़ा सकते हैं तथा बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियाँ भी करा सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों को सीखने में आसानी होगी, साथ ही साथ बच्चों का मानसिक तनाव भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed