{"_id":"5f00b88c8ebc3e432462788d","slug":"ncert-will-organise-yoga-competition-for-school-students-allahabad-news-ald2801605128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी कराएगा स्कूली बच्चों के लिए योग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी कराएगा स्कूली बच्चों के लिए योग प्रतियोगिता
विज्ञापन
NCERT will organise yoga competition for school students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जूनियर और माध्यमिक कक्षा के बच्चे ले सकेंगे भाग, कोर्स जारी किया
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के दौरान घर की चहारदीवारी में कैद स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी) योग पर आधारित क्विज कराने जा रहा है। इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल भाग ले सकते हैं। इस संबंध में एनसीईआरटी की ओर से कोर्स भी जारी कर दिया गया है
।
एनसीईआरटी का मानना है कि योग एक ऐसा सकारात्मक शब्द है कि जिसे सुनते ही मनुष्य के मन में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लग जाता है। योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ अब इसे लेकर जल्द ही छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को निर्धारित कोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें यम और नियम, शतकर्म, आसन, प्राणायाम, ध्यान, बंध और मुद्रा से जुड़े योगाभ्यासों पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
बंध और मुद्रा विषय केवल माध्यमिक के छात्रों के लिए है। एनसीईआरटी की ओर से जूनियर स्तर और माध्यमिक स्तर के लिए योग पाठ्यक्रम विकसित किया गया है, इसकी किताब एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एनसीईआरटी की ओर से योग-ए हेल्दी वे ऑफ लिविंग नाम से पाठ्यपुस्तक भी विकसित की गई है। यह पुस्तक हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।