फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri stay at Vindhyachal 10 pairs of trains

नवरात्र में विन्ध्याचल में रुकेंगी 10 जोड़ी ट्रेनें

Thu, 19 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
भननवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दरबार पर मत्था टेकने जाने वाले तीर्थयात्रियों को विंध्याचल से वापसी की यात्रा महंगी पड़ेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने यहां लगने वाले नवरात्रि मेले के मद्देनजर यात्रियों से मेला सरचार्ज वसूलने की तैयारी की है। मेला सरचार्ज 21 मार्च से चार अप्रैल तक लिया जाएगा। इस दौरान जिन यात्रियों ने विंध्याचल से किसी भी स्थान का अपना रेल आरक्षण पहले ही करवा लिया है उनसे सरचार्ज यात्रा के दौरान ही रेलवे वसूलेगा। इसके अलावा विंध्य धाम जाने वाले देवी भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विंध्याचल स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद से मुगलसराय सेक्शन में चलने वाली ज्यादातर सुपरफास्ट ट्रेनें 21 मार्च से चार अप्रैल के बीच विन्ध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी। चुनार और मुगलसराय पैसेंजर में दो-दो अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। साथ ही गाड़ी संख्या 54104/54105 इलाहाबाद-चुनार पैसेंजर मेला अवधि में वाराणसी तक चलाया जाएगा। उधर, मैहर धाम के लिए अब तक रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव का ऐलान नहीं किया है, जबकि  इलाहाबाद और आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में देवी भक्त मैहर धाम दर्शन के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


0 विन्ध्याचल में रुकने वाली ट्रेनें
1. 12295/12296 संघमित्रा एक्सप्रेस
2. 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
3. 12141/12142 राजेंद्र नगर-एलटीटी एक्सप्रेस
4. 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस
5. 12407/12408 सीमांचल एक्सप्रेस
6. 12335/12336 भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस
7. 15646/15645 गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस
8. 15648/15647 गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस
9. 14055/14056 ब्रह्मपुत्र मेल
10. 12168/12167 दादर एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed