फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navratri 2024 Maa Kushmanda decorated with ornaments chaitra navratri

Navratri 2024 : आभूषणों से सजी मां कूष्मांडा की झांकियां, देवी मंदिरों में लगे जयकारे

Fri, 12 Apr 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 07:10 PM IST
सार

Vasantik Navratri 2024 : वासंतिक नवरात्र में दुर्गा के चौथे स्वरूप चंद्रघंटा की झांकियों के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भोर में मंगला आरती हुई। इसके बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। मीरापुर स्थित शक्तिपीठ मां देवी ललिता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रात तक उमड़ती रही।

विज्ञापन
Navratri 2024 Maa Kushmanda decorated with ornaments chaitra navratri
ललिता देवी मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की झांकियां शुक्रवार को भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। माता का रत्न जड़ित आभूषणों से शृंगार किया गया। मां की झलक पाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मां कल्याणी देवी और मां ललिता देवी धाम में सुबह से शाम तक घंटे-घड़ियाल के बीच जयकारे गूंजते रहे।

विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र में दुर्गा के चौथे स्वरूप चंद्रघंटा की झांकियों के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भोर में मंगला आरती हुई। इसके बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। मीरापुर स्थित शक्तिपीठ मां देवी ललिता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रात तक उमड़ती रही। रात 12 बजे महाआरती में तिल रखने की जगह नहीं बची। पुजारी पं. शिव मूरत मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगला आरती की गई।

विज्ञापन

Navratri 2024 Maa Kushmanda decorated with ornaments chaitra navratri
नवरात्रि पर ललिता देवी का किया गया भव्य श्रंगार। - फोटो : अमर उजाला

मां कूष्मांडा के स्वरूप की झांकी सजाई गई। रंग-बिरंगे फूलों, आभूषणों से देवी का शृंगार किया गया। मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ, शतचंडी पाठ के अलावा कई अनुष्ठान हुए। समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा भक्तों को सहज दर्शन कराने की व्यवस्था में खुद लगे रहे। महामंत्री धीरज नागर ने सुमित श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था संभाली।

इसी तरह कल्याणी देवी मुहल्ले में शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी के मंदिर में सुबह से ही नाैचंडी और दुर्गा शप्तसती पाठ आरंभ हो गए। मंदिर में जगह-जगह जप, ध्यान में श्रद्धालु लीन रहे। मां का मंडप फूलों से सजाया गया। पुजारी श्यामजी पाठक ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान विश्व शांति के लिए मां के दरबार में भक्तों ने आराधना की।

Navratri 2024 Maa Kushmanda decorated with ornaments chaitra navratri
नवरात्रि में अलोप शंकरी देवी का दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

अलोपशंकरी धाम में गूंजे जयकारे

अलोपीबाग में स्थित शक्तिपीठ अलोपीदेवी धाम में भी शुक्रवार को विविध अनुष्ठान हुए। दिन भर मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह अनुष्ठान होते रहे। महंत यमुनापुरी महाराज ने मंगला आरती की। इस दौरान गर्भगृह परिसर और पालकी को फूलों से सजाया गया। परिसर में शतचंडी पाठ, यज्ञ हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed