फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Scholarship to 80 students of Prayagraj

प्रयागराज के 80 विद्यार्थियों को मिली राष्ट्रीय छात्रवृत्ति 

Tue, 07 May 2019 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
National Scholarship to 80 students of Prayagraj

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रयागराज से स्नातक के 80 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनितों में सर्वाधिक विद्यार्थी बीएमजी डिग्री कॉलेज के हैं। इसके अलावा चयनितों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि), सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईसीसी, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, शुआट्स समेत कई अन्य कॉलेजों के भी छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन



राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत स्नातक वर्ग में चयनित छात्र-छात्राओं को दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सभी चयनित स्नातक वर्ग से ही हैं। परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजन के तहत 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। चयनितों में सबसे अधिक 29 छात्र-छात्राएं बीएमजी डिग्री कॉलेज, करछना के हैं।
विज्ञापन


अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 15 विद्यार्थियों, सीएमपी डिग्री कॉलेज के दस, इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के दो-दो, जगत तारन गर्ल्स डिग्री के एक, शुुआट्स के एक विद्यार्थी को भी 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं, मर्यादा देवी कन्या डिग्री कॉलेज हनुमानगंज, जगन्नाथ प्रसाद स्मारक महाविद्यालय घूरपुर समेत कई अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों का भी चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed