फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Ramayana fair started with Ganga worship, Deputy CM Brajesh Pathak attended

श्रृंगवेरपुर : गंगा पूजन के साथ राष्ट्रीय रामायण मेला शुरू, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की शिरकत

Fri, 04 Nov 2022 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि शृंगवेरपुर की धरती ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो मुख्यमंत्री योगी ने तय किया कि अयोध्या, चित्रकूट की तर्ज पर यहां के मेले को भी ऐतिहासिक रूप देंगे।

विज्ञापन
National Ramayana fair started with Ganga worship, Deputy CM Brajesh Pathak attended
Prayagraj News : राष्ट्रीय रामायण मेले में गंगा आरती करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शृंगवेरपुरधाम में पांच दिवसीय 33 वें राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ शुक्रवार को गंगा पूजन के साथ हुआ। यात्री शेड में दीप जलाकर स्मारिका का विमोचन भी हुआ। सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद तथा मुख्तार अब्बास नकवी के साथ ही साधु संतों ने धाम के विकास और स्वच्छता का संकल्प लिया।

विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि शृंगवेरपुर की धरती ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो मुख्यमंत्री योगी ने तय किया कि अयोध्या, चित्रकूट की तर्ज पर यहां के मेले को भी ऐतिहासिक रूप देंगे। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम अपने पुरखों को और पूर्वजों को भूल नहीं सकते।

विज्ञापन

National Ramayana fair started with Ganga worship, Deputy CM Brajesh Pathak attended
Prayagraj News : राष्ट्रीय रामायण मेले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की शिरकत। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शृंगवेरपुरधाम में शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, पंकज पांडेय, राकेश द्विवेदी ,भाजपा के गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, महंत कमल नयन दास  जी महाराज, पंडा समाज के अध्यक्ष काली सहाय त्रिपाठी, सियाराम सरोज आदि ने भी विचार रखे। 


स्वागत राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण पांडेय तथा संचालन महामंत्री उमेश द्विवेदी ने किया। में अतिथियों ने शृंगवेरपुरधाम पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके पहले उप मुख्यमंत्री पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चंदन शुक्ला, विनोद ओझा, अमित द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, आलोक तिवारी, उमेश तिवारी, आनंद मुखिया, रमेश गुप्ता, राजेंद्र, बसंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed