फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Flag hoisted at 100 feet height in prayagraj, Kargil martyr wife gave the salami

प्रयागराज: सौ फुट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, कारगील शहीद की पत्नी ने दी सलामी

Mon, 31 Dec 2018 08:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 31 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
National Flag hoisted at 100 feet height in prayagraj, Kargil martyr wife gave the salami
स्टेशन पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

सारे जहां से अच्छा... की धुन पर सोमवार को इलाहाबाद जंक्शन पर सौ फुट की ऊंचाई पर शान से तिरंगा लहराया। यहां कारगिल शहीद लाल मणि यादव की पत्नी संतोष देवी ने यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां राष्ट्र गान की धुन भी बजाई गई, जिस पर डीआरएम समेत तमाम अफसरों एवं यात्रियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान भारत माता की जयकारे भी लगे।

विज्ञापन


देश के ए वन ग्रेड के 75 रेलवे स्टेशनों पर सौ फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निर्देश नवंबर माह में रेलवे बोर्ड ने जारी किया था। इसी कड़ी में एनसीआर के इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, मथुरा, ग्वालियर एवं आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाना है। मथुरा में 26 दिसंबर को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बाद साल के आखिरी दिन प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड की मुख्य इमारत के बाहर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद शहीद लालमणि की पत्नी की आंखें भी नम हो गई। तकरीबन दस लाख की लागत से यहां राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया है। झंडे की लंबाई  30 फुट एवं चौड़ाई 20 फुट की है। इसके पूर्व डीआरएम अमिताभ ने शहीद की पत्नी संतोष देवी को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन डीएफएम गार्गी उमराव ने किया। आरपीएफ बैंड ने यहां ‘सारे जहां से अच्छा’ और राष्ट्रगान की धुन बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संपन्न होने के बाद डीआरएम  ने आरपीएफ बैंड और स्काउट एवं गाइड की टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर एडीआरएम अनुराग कुमार गुप्ता, एनामुल  हक, एके द्विवेदी, सीनियर डीएससी अमरेश  कुमार, पीके यादव, वीके गौतम, गिरीश कंचन, राजाराम राजपूत, इंसपेक्टर जीआरपी रघुबीर सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed