फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National duty to give citizenship to Bharat Mata Ki Jai

सीएए का समर्थन

Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
National duty to give citizenship to Bharat Mata Ki Jai
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी का मिस्ड कॉल अभियान शनिवार को शहर के तमाम स्थानों पर चला। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर इसके समर्थन में 8866288662 नंबर पर लोगों की मिस्ड काल करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान तमाम स्थानों पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित भी किया। कहा कि भारत माता की जय कहने वालों को देश की नागरिकता देना राष्ट्रय कर्तव्य है। यही नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का उद्देश्य भी है। दूसरे देश से आए लोगों को नागरिकता देने का सिलसिला देश में पिछले कई वर्ष से चल रहा है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, तस्लीमा नसरीन, गायक अदनान सामी ने भारत की नागरिकता प्राप्त की है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डा. कीर्तिका अग्रवाल ने कटरा में व्यापारियों के बीच जाकर सीएए के समर्थन में अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर चले अभियान के दौरान अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, राजू पाठक, गिरि बाबा, देवेश सिंह, पवन श्रीवास्तव, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed