Prayagraj : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर चक्काजाम
थाना क्षेत्र के बसहरा निवासी गुलाब चंद (40) 22 दिसंबर को कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़हा गांव गया था। उसके साढू़ अर्जुन कुमार के यहां से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। देर रात उसका शव खीरी थाना क्षेत्र में मिला था। आरोप है कि गुलाब की साली रेखा देवी व साढ़ू ने इसकी तत्काल शिकायत कौंधियारा पुलिस से की, लेकिन अफसर मामले को टालते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शंकरगढ़ के बसहरा उपरहार निवासी गुलाब चंद्र की अपहरण के बाद हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मानमनौव्वल की तब लोग शांत हुए। पांच घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। बसहरा निवासी गुलाब चंद (40) की 22 दिसंबर को कौंधियारा के बड़हा गांव में रिश्तेदार के घर के बाहर से अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव खीरी में फेंक दिया गया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया।
वह आरोपियों की गिरफ्तारी व लापरवाही के आरोप में शंकरगढ़ व कौंधियारा पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। यह भी आरोप लगाया कि मृतक के कान, जीभ व प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया था। जाम की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स लेकर एसीपी बारा संतलाल सरोज व तहसीलदार बारा डॉ. गणेश सिंह पहुंच गए। तहसीलदार ने पारिवारिक लाभ की योजनाओं का लाभ घरवालों को दिलाने का आश्वासन दिया।
इसी तरह एसडीएम ने बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था का आश्वासन दिया। परिजन करीब पांच घंटे बादे माने और तब जाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजनों से मिलने पहुंचे एडीसीपी अपराध सतीश चंद्र ने कहा कि जांच चल रही है और जो भी शामिल होगा,उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हत्या में 10 लोग थे शामिल, तीन गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, घटना में 10 लोग शामिल थे। इनमें से कुछ अपहरण व हत्या और अन्य ने शव ठिकाने लगाने का काम किया था। फिलहाल नामजद आरोपी लवकुश के साथ ही ताराकांत और छोटे को गिरफ्तार किया गया है। सात अन्य की तलाश की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित ने बताया कि फरार आरेापियों की तलाश की जा रही है।