फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri suicide case: CM Yogi orders high level investigation, agencies alert

नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामला : सीएम योगी ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, एजेंसियां अलर्ट

Tue, 21 Sep 2021 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Sep 2021 01:40 PM IST
सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने एडीजी, मंडलायुक्त, आईजी और डीआईजी को दिया जांच का आदेश, संपत्ति का विवाद मानकर की जा रही जांच, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी।
 

विज्ञापन
Narendra Giri suicide case: CM Yogi orders high level investigation, agencies alert
महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : prayagraj

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी, मंडलायुक्त, आईजी और डीआईजी को जांच का आदेश दिया है। इसी के साथ सभी जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।  नरेंद्र गिरि का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए बाघंबरी गद्दी मठ में रखा गया है।
विज्ञापन



अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी घटना को संपत्ति के विवाद के रूप में देखा जा रहा है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। घटना को लेकर कई साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। एक-एक घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील घटना है। लोग अनावश्यक बयानबाजी न करें। जांच एजेंसियों पर भरोसा रखें और उन्हें निष्पक्ष रूप से काम करने दें। नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के सामने भी यह मुद्दा उठा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कहा कि कुंभ के आयोजन में उन्होंने अभिभावक की भूमिका निभाई।


आयोजन को वैश्विक बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। अखाड़ों के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहे। साधु-संतों की समस्याओं को भी लगातार उठाते रहे। उनके निधन से समाज का हर वर्ग आहत है। भगवान श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मुख्यमंत्री विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट आए।



वहां से सीधे मठ पहुंचे और नरेंद्र गिरि के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने साधु-संतों से भी मुलाकात की और ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed