फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra giri comment on CM yogi on stop to akhilesh yadav came prayagraj

अखिलेश को रोक कर योगी सरकार ने किया साधु-संतों का अपमान: नरेंद्र गिरि

Tue, 12 Feb 2019 08:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Narendra giri comment on CM yogi on stop to akhilesh yadav came prayagraj
- फोटो : amarujala

अचला सप्तमी पर मंगलवार को पूजन और दोपहर भोज कार्यक्रम में शामिल होने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने पर साधु-संतों में गहरी नाराजगी है। संतों ने योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम की तीखी आलोचना की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने इसे संतों का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी संतों के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने से नहीं रोका जाना चाहिए। 

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष को दोपहर एक बजे बाघंबरी गद्दी मठ में पूजन और संतों के साथ दोपहर भोज कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए मठ में पूरी तैयारियां की गई थीं। दिन के 10 बजे तक सैकड़ों की संख्या में साधु-संत बाघंबरी गद्दी पहुंच चुके थे। वहां अखिलेश यादव के आने का इंतजार किया जाता रहा। इस बीच जानकारी मिली कि सपा अध्यक्ष को लखनऊ में ही रोक लिया गया है। इस पर संत भड़क उठे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि अखिलेश यादव प्रति वर्ष अचला सप्तमी पर परिवार के साथ बाघंबरी गद्दी आते रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में उनका यह दौरा निर्धारित था। उन्होंने कहा कि साधु-संतों के दर्शन का सभी को अधिकार है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अखिलेश को रोकना ही था, तो इविवि के कार्यक्रम में न जाने दिया जाता। लेकिन, मठ में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। संतों के बीच आने से अखिलेश को रोकने का सरकार का निर्णय गलत है। इससे संत समाज मर्माहत है और योगी सरकार की निंदा की जा रही है। इस मौके पर अखाड़ा परिषद के कई पदाधिकारी और संत उपस्थित थे। अचला सप्तमी के अवसर पर सविधि मंत्रोच्चार के साथ पूजा हुई। यहां कुछ विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed