फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri

नरेंद्र गिरि केस : प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर आनंद गिरि बोला- जय बजरंग बली, निश्चिंत रहें, सब अच्छा होगा

Thu, 30 Sep 2021 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Sep 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri
prayagraj : आनंद गिरि को हरिद्वार से लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : prayagraj

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई की एक टीम बृहस्पतिवार को हरिद्वार से लौट आई। हरिद्वार में करीब 18 घंटे बिताने के बाद टीम शाम चार बजे के करीब आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंची। सीबीआई की टीम ने हरिद्वार स्थित आश्रम से आनंद गिरि की निशानदेही पर उसका लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किया। अब टीम उस कथित वीडियो की तलाश में जुटी है, जिसका जिक्र मौके से बरामद सुसाइड नोट में था। फिलहाल आनंद गिरि को पुलिस लाइन में रखकर ही दोबारा पूछताछ श्ुारू कर दी गई है।

विज्ञापन


आनंद गिरि को लेकर बुधवार शाम सात बजे के करीब सीबीआई की छह सदस्यीय टीम हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी स्थित उसके निर्माणाधीन आश्रम में पहुंची थी। वहां करीब सात घंटे तक मौजूृद रहकर सीबीआई की टीम छानबीन करती रही। इस दौरान आनंद गिरि की निशानदेही पर उसका लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया। टीम ने आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी चाही लेकिन डीवीआर गायब मिला। पूछताछ में पता चला कि दो दिन पहले एक व्यक्ति आश्रम में चोरी करते पकड़ा गया था। जिस पर टीम ने उत्तराखंड पुलिस की हिरासत में मौजूद उस व्यक्ति से भी पूछताछ की। इसके अलावा आश्रम से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए।

विज्ञापन

Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri
Prayagraj News : आनंद गिरि को सीबीआई हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची। - फोटो : प्रयागराज

भोर में करीब तीन बजे सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर देहरादून पुलिस लाइन चली आई। सूत्रों का कहना है कि वहां सुबह आनंद गिरि के एक करीबी बिल्डर को भी बुलाकर पूछताछ की गई। दोपहर एक बजे के करीब टीम जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची और इसके बाद आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। शाम चार बजे के करीब सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर बम्हरौली एयरपोर्ट से बाहर निकली और फिर उसे लेकर सीधे पुलिस लाइन चली गई।

सूत्रों का कहना है कि लैपटॉप व मोबाइल बरामद करने के बाद सीबीआई की टीम अब उस कथित वीडियो की तलाश में जुटी है, जिसके बारे में आशंका है कि इसे ही दिखाकर महंत को ब्लैकमेल किया जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि आनंद गिरि के मोबाइल या लैपटॉप से फिलहाल इसी कथित वीडियो की तलाश में सीबीआई की टीम जुटी है।

Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri
Prayagraj News : आनंद गिरि को हरिद्वार से प्रयागराज लेकर पहुंची सीबीआई। - फोटो : प्रयागराज

आनंद ने खुद दी थी जानकारी
हरिद्वार स्थित आश्रम में लैपटॉप व मोबाइल होने की जानकारी खुद आनंद गिरि ने सीबीआई टीम के सदस्यों को पूछताछ के दौरान दी थी। सूत्राें के मुताबिक, उसने बताया था कि उसका मोबाइल व लैपटॉप कांगड़ी स्थित उसके निर्माणाधीन आश्रम में है। आनंद ने सीबीआई अफसरों से कहा था कि वह अनुमति दें तो वह अपने किसी जानने वाले के जरिए मोबाइल या लैपटॉप खुद मंगवाकर उन्हें सौंप सकता है। लेकिन सीबीआई ने इसकी अनुमति नहीं दी। साथ ही खुद आश्रम में चलकर तफ्तीश करने का निर्णय लिया। इसी के बाद टीम के सदस्य आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची।

विज्ञापन

Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज

देर शाम फिर शुरू हुई पूछताछ
आनंद गिरि को शाम करीब 4.30 बजे पुलिस लाइन ले जाया गया। करीब दो घंटे बाद सीबीआई ने एक  बार फिर उससे पूछताछ शुरू की। इस दौरान हरिद्वार के आश्रम से बरामद लैपटॉप व मोबाइल के बारे में भी जानकारी ली गई। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही।

Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज

सोशल मीडिया अकाउंट्स कौन करता था ऑपरेट
सूत्रों का कहना है कि मोबाइल व लैपटॉप बरामद करने के बाद सीबीआई की टीम उस शख्स का भी पता लगाने में जुटी है कि आनंद गिरि के सोशल मीडिया अकाउंट कौन हैंडल करता था। गौरतलब है कि आनंद गिरि फेसबुक, ट्विटर के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव है। लेकिन इस बात की भी आशंका है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ऑपरेट उसका कोई करीबी करता रहा हो। ऐसे में आनंद गिरि से उसके बारे में भी पूछताछ की जाती रही।

Narendra Giri Case: After interrogation in Haridwar, CBI reached Prayagraj with yoga guru Anand Giri
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
आद्या व संदीप से भी वीडियो के बाबत पूछताछ
उधर पुलिस लाइन में मौजूद सीबीआई क ी एक अन्य टीम कस्टडी रिमांड पर लिए गए आद्या तिवारी व उसके बेटे संदीप से पूछताछ में जुटी रही। बृहस्पतिवार को उन दोनों से भी कथित वीडियो केबाबत पूछताछ हुई। पूछा गया कि वह कौन सा वीडियो या तस्वीर थी, जिसका जिक्र महंत के कथित सुसाइड नोट में किया गया। हालांकि दोनों ऐसे किसी वीडियो या तस्वीर के बाबत जानकारी होने की बात से इंकार ही करते रहे। फिलहाल संदीप व आद्या का मोबाइल फोन भी सीबीआई टीम ने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed