फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nandi's corona report negative, supporters happy

नंदी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, समर्थकों में खुशी

Mon, 12 Oct 2020 10:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
Nandi's corona report negative, supporters happy
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की कोरोना जांच की रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई। नंदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद। इस कठिन समय के दौरान लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी और मेरा एवं मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


नंदी ने कहा कि प्रयागराज शहर दक्षिणी में पार्टी कार्यकर्ता/ समर्थकों द्वारा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में मेरे स्वस्थ होने के लिए अनुष्ठान पूजा-अर्चना-व्रत हवन और दुआ की गई। यह मेरे लिए संजीवनी की तरह प्रभावी रहा। उधर नंदी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके समर्थकों ने भी खुशी जताई।  उनकी पत्नी एवं मेयर अभिलाषा गुप्ता जो खुद पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में है, उन्होंने भी ट्ववीट कर नंदी की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी। पार्षद मिथिलेश सिंह, रतन दीक्षित, देवेंद्र नाथ मिश्र, हर्ष केसरी, शंशाक शेखर पांडेय, विजय बहादुर सिंह, राजेश निषाद आदि ने नंदी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed