फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   My brother was beaten to death by accusing me of theft

चोरी का आरोप लगाकर ममेरे भाई को पीटकर मार डाला 

Wed, 27 Jan 2021 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Jan 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
My brother was beaten to death by accusing me of theft
ऑनर किलिंग के तहत किया डबल मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
करेली के सैदपुर में मंगलवार की दोपहर चोरी का आरोप लगाकर सुनील कुमार को उसके ही फुफेरे भाइयों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में सुनील की मौत हो गई। घटना के बाद घर वाले पुलिस से बिना बताए शव लेकर गांव चले गए। सूचना पर पुलिस ने अंत्येष्टि से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


घूरपुर के सेंधुआर गांव के रहने वाले अभय राज का बेटा सुनील कुमार (25) पिछले कुछ सालों से करेली के सैदपुर अपनी बुआ के घर रहता था। वह टवेरा चलाकर पैसे कमाता था। मंगलवार को घर से रुपये चोरी हो गए थे। बुआ के बेटों ललऊ, संदीप और प्रदीप ने चोरी का आरोप सुनील पर लगाया। यहीं से वाद विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो बुआ के बेटों ने लाठी डंडे से सुनील को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसके सिर में कई डंडे मार दिए। सिर में चोट लगने से कुछ देर बाद सुनील बेहोश हो गया। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सुनील के घर वाले भी आ गए। रात में सुनील की मौत हो गई। घर वाले सुनील के शव को घूरपुर लेकर चले गए। अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने करेली पुलिस को बता दिया। पुलिस घूरपुर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों की तहरीर पर फुफेरे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ करेली बृजेश सिंह ने बताया कि चोरी के शक के मामूली विवाद में झगड़ा हुआ था। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed