{"_id":"606759fd9ec6d223ba0d153e","slug":"murderer-of-congress-leader-akram-s-murderer-surrenders-in-court-with-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता अकरम के हत्यारोपी मामा ने साथी संग कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता अकरम के हत्यारोपी मामा ने साथी संग कोर्ट में किया सरेंडर
Fri, 02 Apr 2021 11:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
कांग्रेस नेता अकरम के हत्यारोपी मामा और उसके साथी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तीसरा नामजद आरोपी ममेरा भाई और अज्ञात हमलावर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अकरम के सगे मामा और ममेरे भाई समेत अन्य ने 30 मार्च की रात उसे गोलियों से भून डाला था। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। इसके बावजूद पुलिस की आंखों में धूल झोंककर आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
झूंसी थाना क्षेत्र के कनिहार गांव निवासी मोहम्मद अकरम कांग्रेस यूथ की फूलपुर लोकसभा इकाई का उपाध्यक्ष था। होली के दूसरे दिन 30 मार्च की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे घर से कुछ दूर किराने की दुकान से अपने भाई के साथ सामान लेने गया था। घर लौटते वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई थी। अपनी आंखों के सामने बड़े भाई को खून से लथपथ देखकर छोटे भाई गुलजार के होश उड़ गए थे।
हत्या किसी और ने नही बल्कि उसके सगे मामा मोहम्मद रईस उर्फ पिंटू, उसके बेटे अयान निवासी कहिनहार, करिया बिंद निवासी बंधवा ताहिरपुर तथा चार अज्ञात बदमाशों ने की थी। अकरम और मामा रईस के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तकरीबन डेढ़ माह पहले उस पर जानलेवा हमला भी किया गया था जिसमें अकरम की ओर से हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था। पर पुलिस ने जांच के दौरान हत्या के प्रयास की धारा निकाल दी थी।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। लगातार छापेमारी और दबिश भी दी जा रही थी। कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। पर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर मुख्य आरोपी मोहम्मद रईस उर्फ पिंटू तथा करिया बिंद ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक नामजद आरोपी अयान और अज्ञात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। झूंसी इंसपेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक दो दिन में हत्यारोपियों का जेल में बयान लिया जाएगा। इसके बाद रिमांड लेकर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कराया जाएगा।