फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder of a young man who went to buy vegetables, dead body found on the road

Crime News :  सब्जी लेने गए युवक की हत्या, सड़क पर मिली लाश, चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान

Fri, 04 Aug 2023 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 11:39 PM IST
सार

घर वालों ने दो युवकों पर शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने घर पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि आजाद की मौत कैसे हुई। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आजाद पिता मुन्ना लाल यादव के साथ पुताई का काम करता था।

विज्ञापन
Murder of a young man who went to buy vegetables, dead body found on the road
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज के धुस्सा के रहने वाले आजाद यादव की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर जयरामपुर के पास सड़क पर मिला। आजाद के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। कातिलों ने उसके मुंह में कुछ भर दिया था। घर वालों ने दो युवकों पर शक जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने घर पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि आजाद की मौत कैसे हुई। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। आजाद पिता मुन्ना लाल यादव के साथ पुताई का काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम आजाद अपने किरायेदार कल्लू और उसकी पत्नी के साथ सब्जी लेने कालिंदीपुरम मंडी गया था। करीब आठ बजे कल्लू और उसकी पत्नी वापस आ गए। उन्होंने बताया कि चार लड़के कालिंदीपुरम में मिले थे। इनमें से दो को वे लोग पहचानते हैं।

विज्ञापन

रात दस बजे तक जब आजाद नहीं आया तो पिता मुन्ना लाल तथा घर के अन्य लोग उसे खोजने निकले लेकिन कहीं पता नहीं चला। वे उन दोनों लड़कों के घर भी गए जिसे कल्लू ने देखा था। पता चला कि वे भी घर पर नहीं हैं। सुबह जब वह थाने गए तो पुलिस वालों ने बताया कि जयरामपुर में एक युवक की लाश मिली है। मौके पर जाकर मुन्ना ने शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि यह एक्सीडेंट का मामला भी हो सकता है। हालांकि, पिता ने दो लड़कों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जिनके साथ किरायेदार कल्लू ने आजाद को देखा था। इसके साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ भी तहरीर दी गई।


हालांकि, पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, पुलिस उनके घर पहुंची लेकिन दोनों नहीं मिले। उनके घर से एक ई रिक्शा मिला जिस पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने एक संदिग्ध के भाई को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर धूमनंगज राजेश मौर्या ने बताया कि घर वालों ने जिनपर शक जताया है उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed