फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder in Dhoomangaj

सल्फास खिलाने के बाद सिर कूंचकर अधेड़ की हत्या

Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Murder in Dhoomangaj
Murder in Dhoomangaj
सिर पर वार के बाद मुंह में ठूंस दिया सल्फास, दोनों हिरासत में
विज्ञापन

धूमनगंज में वारदात, देवघाट झलवा में झाड़ियोें में मिली लाश
प्रयागराज। धूमनगंज के देवघाट निवासी अधेड़ कबरे सिंह (50) को संपत्ति के विवाद में उसके ही बेटों ने मौत के घाट उतार दिया। सिर पर वार करने के बाद मुंह में सल्फास ठूंसकर उसे मार डाला। पुलिस ने दोनों को हिरासत मेें ले लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ चलती रही।
पीपलगांव स्थित देवघाट निवासी कबरे की पत्नी का निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे गुलाब, दिनेश व एक बेटी शांति है। कबरे नशे का आदी था और कई-कई दिन बाद घर जाता था। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने देवघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में अधेड़ का शव पड़ा देखा तो स्तब्ध रह गए। सूचना पर भीड़ जुट गई और इसी दौरान वहां गेहूं लेकर जा रहा कबरे का भतीजा आनंद सिंह भी पहुंचा। उसने बताया कि शव उसके चाचा कबरे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के पास ही सल्फास की गोली व शराब की बोतल पड़ी मिली। कुछ दूर पर ईंट भी मिली, जिस पर खून के धब्बे थे। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन दोनों बेटे अंजान बने रहे। जिसके बाद बेटे गुलाब की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में शक होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों बेटे हड़बड़ा गए। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने कहानी बयां कर दी। सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जमीन बेचकर नशे में उड़ा देता था रुपये
प्रयागराज। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में दोनों बेटों ने बताया कि पिता कबरे गांजा व शराब पीने का आदी था। वह कई बीघा जमीन का मालिक था लेकिन नशे के चक्कर मेें वह इन्हें धीरे-धीरे बेच रहा था। 15 दिन पहले भी उसने फतेहपुर स्थित अपनी कीमती जमीन बेची थी। मना करने पर वह बेटों से विवाद करता था और कई-कई दिन तक घर नहीं आता था। अब उसके पास महज 12 बीघा जमीन बची थी। बेटों को लगा, ऐसे ही रहा तो एक दिन उनके हाथ कुछ नहीं आएगा। जिसके बाद उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर से साथ लेकर आए, फिर कर दी हत्या
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरेापियों ने बताया कि उसके पिता का ससुराल फतेहपुर में है। पत्नी की मौत के बाद भी फतेहपुर में एक महिला के पास उसका आना-जाना लगा रहा। 14 सितंबर को भी वह वहीं पर था। जिसके बाद योजना के तहत दोनों बेटेे वहां पहुंचे और उसे बुलाकर अपने साथ ले आए। यहां देवघाट झलवा लाकर उसे सुनसान में ले गए और फिर पहले सिर पर पीछे से पत्थर से वार कर उसे अचेत कर दिया। इसके बाद सल्फास की गोलियां मुंह में ठूंस दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए मौके पर शराब की खाली बोतल भी फेंक दी। जिससे उसे शक हो कि साथ बैठकर पीने-खाने वालों ने वारदात की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed