फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   murder case: Accused Sonu is son of retired deputy SP, had written wrong address

युवती की हत्या का मामला : रिटायर्ड डिप्टी एसपी का बेटा है आरोपी सोनू, लिखाया था गलत पता

Fri, 17 Feb 2023 05:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 05:36 AM IST
सार

रामबाग में डाॅ. दीपकेंदु मित्रा के मकान में युवती की हत्या के मामले में जिस सोनू की तलाश की जा रही है, वह रिटायर्ड एसपी का बेटा है। डाॅ. मित्रा को जेल भेजने के बाद अब पुलिस का पूरा ध्यान सोनू पर है। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।

विज्ञापन
murder case: Accused Sonu is son of retired deputy SP, had written wrong address
Crime Scene

विस्तार

रामबाग में डाॅ. दीपकेंदु मित्रा के मकान में युवती की हत्या के मामले में जिस सोनू की तलाश की जा रही है, वह रिटायर्ड एसपी का बेटा है। डाॅ. मित्रा को जेल भेजने के बाद अब पुलिस का पूरा ध्यान सोनू पर है। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।

विज्ञापन


युवती की हत्या के बाद से ही सोनू की गतिविधियां संदिग्ध हैं। युवती की लाश के पंचायतनामा में उसने न सिर्फ अपने पिता का नाम गलत लिखाया बल्कि पता भी गलत लिख दिया था। डाॅक्टर के घर के बगल प्रीतमनगर में ही उसका खुद का दोमंजिला मकान है। पंचायत नामा में उसने झलवा में किराये पर रहना बताया था। उसके पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं। उसने पिता का नाम भी गलत लिखवाया था।
विज्ञापन


डाॅ. मित्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो डाॅक्टर ने भी सोनू सिंह को ही इस पूरे कांड का दोषी बताया। फिलहाल सोनू की खोजबीन की जा रही है। वह लापता है। सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सोनू की गलतबयानी, उसके झूठ और उसकी गतिविधियां उसे संदिग्ध बना रही हैं। उससे पूछताछ के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed