फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Munna Bhai entered ITBP recruitment camp, arrested

आईटीबीपी के भर्ती कैंप में घुसा मुन्ना भाई, गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Munna Bhai entered ITBP recruitment camp, arrested
Munna Bhai entered ITBP recruitment camp, arrested - फोटो : KAUSHAMBI
आईटीबीपी के भर्ती कैंप में घुसा मुन्ना भाई, गिरफ्तार
विज्ञापन

- रिश्तेदार को भर्ती कराने के लिए लगा रहा था दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। पिपरी के रहीमाबाद स्थित आईटीबीपी की भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह दौड़ लगा रहे एक मुन्ना भाई को अधिकारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक अपने करीबी रिश्तेदार को आईटीबीपी में भर्ती कराने के लिए उसकी जगह दौड़ लगा रहा था। आरोपी युवक सहित उसके करीबी रिश्तेदार के खिलाफ पिपरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक को जेल भेजा गया है, जबकि दूसरे अन्य युवक की पुलिस तलाश कर रही है।

पिपरी में आईटीबीपी कैंप में इन दिनों सिपाही जीडी के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें प्रदेश के कई जनपदों से अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और दौड़ हेतु बुलावा पत्र भेजा गया है। इन्ही अभ्यर्थियों में से मिर्जापुर जनपद के रामपुर गांव निवासी श्रवण कुमार पुत्र मनीराम को भी बुलावा पत्र भेजा गया था। 31 अगस्त को आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता में श्रवण कुमार के स्थान पर उसका करीबी रिश्तेदार दीपक कुमार पुत्र रामधारी सरोज निवासी चितौली पोस्ट कुशहा थाना विंध्याचल जनपद मिर्जापुर शामिल हुआ और भर्ती करा रहे अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर दौड़ प्रतियोगिता की परीक्षा पास कर ली। शुक्रवार को दौड़ की परीक्षा पास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को दोबारा कैंप में बुलाया गया था। दोपहर को आयोजित हुई शारीरिक परीक्षा के दौरान भर्ती प्रक्रिया में दीपक दोबारा भर्ती कैंप में घुस गया। सीने की नाप के दौरान भर्ती करा रहे अधिकारियों को दीपक की गतिविधियों से शक हुआ। कड़ाई से पूछने पर आरोपी युवक ने हकीकत बयां कर दी। आईटीबीपी कैंप के कमांडेंट अरुण कुमार की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार सहित उसके करीबी रिश्तेदार श्रवण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दीपक को जेल भेजा गया है, जबकि श्रवण को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed