फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal Corporation hospitals will start again, help of private institutions will be taken

प्रयागराज : फिर शुरू होंगे नगर निगम के अस्पताल, निजी संस्थाओं की ली जाएगी मदद

Sun, 03 Sep 2023 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 02:00 PM IST
सार

पार्षदों संग बैठक कर शहर को सुंदर बनाने एवं विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई, फॉगिंग आदि की बाबत भी जानकारी ली एवं निर्देश दिए। सदस्यों ने नालों की सफाई कराने, एसटीपी को लगातार क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम के बंद हो चुके अस्पतालों के फिर से खुलने की उम्मीद जगी है। निजी संस्थाओं के माध्यम से इनका संचालन कराया जाएगा। विधान परिषद की समिति ने शनिवार को बैठक में यह निर्देश दिया।

विज्ञापन


समिति ने सर्किट हाउस में हुई बैठक में नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद एवं जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा की। नगर निगम की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्कूलों एवं अस्पतालों की बाबत अन्य निर्देश दिए। उन्होंने आवासीय भवन को तोड़कर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाए जाने की प्रक्रिया को सरल करने का भी निर्देश दिया। समिति ने निगम की जमीनों, पार्कों से अवैध कब्जा हटाने के साथ अन्य निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पार्षदों संग बैठक कर शहर को सुंदर बनाने एवं विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई, फॉगिंग आदि की बाबत भी जानकारी ली एवं निर्देश दिए। सदस्यों ने नालों की सफाई कराने, एसटीपी को लगातार क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई योजनाओं की ली गई जानकारी

सभापति सलिल विश्नोई ने आवास विकास की योजनाओं एवं अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के बारे में जानकारी मांगी लेकिन अफसर नहीं बता पाए। इस पर सभापति ने विभाग को सर्वे कराके खाली कराई गई जमीन की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। समिति ने विकास प्राधिकरण की आवास एवं विकास योजनाओं आदि की बाबत जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। सदस्यों ने कहा कि आवासीय कॉलोनियों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क, स्वीमिंग पूल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हों।

सदस्यों ने जिला पंचायत के कार्यों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पवन सिंह चौहान, मानवेंद्र प्रताप सिंह, निर्मला पासवान, डॉ.केपी श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों के अलावा डीएम संजय कुमार खत्री, अपर पुलिस आयुक्त पवन कुमार, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed