{"_id":"186d48aac951c20f05b5ddcda71dc1a3","slug":"muni-arrived-prayag-proof-ocean-the-philosophy-of-the-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग पहुंचे मुनि प्रमाण सागर, अक्षयवट का किया दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग पहुंचे मुनि प्रमाण सागर, अक्षयवट का किया दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जैन मुनि प्रमाण सागर के शुक्रवार को प्रयाग पहुंचने पर जैन जागृति समिति की ओर से जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। मुनि प्रमाण सागर झारखंड स्थित सम्मेद शिखर से पद यात्रा शुरू की। रोजाना बीस किलोमीटर पैदल चलते हुए जैन धर्म के आदर्श सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता व शाकाहार का प्रचार करते हुए संगमनगरी पहुंचे।
उन्होंने किला स्थित अक्षयवट का दर्शन किया। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन की अगुवाई में श्रद्धालु जीओ और जीने दो, सत्य अहिंसा, का आधार शाकाहार, शाकाहार, जीवों पर दया करो आदि नारे लगाते हुए मुनि की अगवानी को पहुंचे। पैर धोकर आरती, पूजा हुई। सिर पर मंगलकलश रखे महिलाएं मंदिर के मुख्य द्वार पर थीं। जागृति समिति के मंत्री राजेशकुमार जैन के अनुसार शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे धर्मसभा एवं शाम को शंका समाधान कार्यक्रम होगा। अक्षय तृतीया मुनि के सानिध्य में धूमधाम से मनाई जाएगी।