फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   irctc news in hindi Mumbai route trains will start only after the consent of the state governments

Irctc News: राज्य सरकारों  की सहमति के बाद ही शुरू होंगी मुंबई रूट की ट्रेनें 

Fri, 04 Sep 2020 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
irctc news in hindi Mumbai route trains will start only after the consent of the state governments
रेल - फोटो : पीटीआई
प्रवासी कामगारों की वापसी से ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची को लेकर मुंबई और दिल्ली के लिए अन्य ट्रेन चलाने की मांग लगातार की जा रही है। इसे लेकर डीआरएम प्रयागराज मंडल अमिताभ का कहना है कि यह मामला रेलवे बोर्ड के संज्ञान में है। मुंबई एवं अन्य रूट पर अतिरिक्त ट्रेन संबंधित राज्य सरकार एवं गृह मंत्रालय की सहमति के बाद ही चलाई जा सकती है।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से वेबेक्स के माध्यम से हुई ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में डीआरएम ने कहा कि मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार की अनुमति की जरूरत है। इसके अलावा गृह मंत्रालय की भी इसके लिए स्वीकृति होनी चाहिए। कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा ऐसे सभी रूट की मॉनीटरिंग की जा रही है जहां ज्यादा लंबी प्रतीक्षा सूची है। बोर्ड स्तर से इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


डीआरएम ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैक मेंटेनेन्स जैसे कार्यों को वर्तमान में तरजीह दी जा रही है।  रेलवे को माल की लोडिंग का एक अच्छा अवसर मिला है। मालगाड़ियों की गति भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय ने माल परिवहन में आसानी लाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा उठाए गए कदम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मंडल पर रेलवे के ग्राहकों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक व्यवसाय विकास इकाई का गठन किया गया है। बताया कि रेलवे ने पहली बार ट्रैक्टरों की लोडिंग के लिए एनएमजी रेक का इस्तेमाल किया।  दो दिन पहले ही एनएमजी रेक के माध्यम से सौ ट्रैक्टर बंगलादेश भेजे गए। वर्तमान समय  प्रयागराज मंडल से होकर 42 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।


जेईई मेन, नीट, एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कानपुर इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन बृहस्पवितार तीन सिंतबर से ही शुरू किया गया। रेलवे के साथ व्यापार सुगम करने के लिए मिनी रेक के लिए अनुमत दूरी 400 किलोमीटर से बढ़ाकर 1,500 किलोमीटर की गई है और पांच प्रतिशत अधिभार समाप्त करदिया गया है। पार्सल और फ्रेट ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा हेल्पलाइन चालू की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed