फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Multimodal logistics park and three new freight terminals to be built in the state for DFCC

डीएफसीसी के लिए प्रदेश में बनेगा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क और तीन नए फ्रेट टर्मिनल

Sat, 28 Nov 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Multimodal logistics park and three new freight terminals to be built in the state for DFCC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश से गुजरने वाले रेलवे के ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (ईडीएफसी) के लिए जल्द ही एक मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क एवं तीन नए फ्रेट टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश में तैयार सामान आसानी से मालगाड़ियों के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल आदि राज्यों तक तेज गति से पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के ईडीएफसी प्रोजेक्ट के तहत मालगाड़ियों के लिए अलग से ट्रैक बिछाया जा रहा है। शुक्रवार को जीएम एनसीआर राजीव चौधरी ने डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं अन्य अफसरों के साथ ईडीएफसी में चल रहे कार्यों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि ईडीएफसी के तहत कानपुर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद यहां से किसी भी तरह का सामान भेजने की सुविधा रहेगी। खास बात यह कि यहां से हर एक तरह के कंटेनर की भी लोडिंग एवं अनलोडिंग आसानी से होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा ईडीएफसी के तहत टूंडला,  मक्खनपुर और दाउद खां में नए फ्रेट टर्मिनल भी तैयार किए जाएंगे। बैठक में जीएम एनसीआर ने प्रबंध निदेशक डीएफसीसीआईएल आरएन सिंह को रेलवे और डीएफसी पटरियों के बीच ड्रेन के निर्माण में तेजी लाने, पुलों के प्रोटेक्शन कार्यों, आरयूबी एप्रोच के कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन दिया कि ईडीएफसी खुर्जा-कानपुर खंड चालू वित्त वर्ष के भीतर प्रारंभ हो जाएगा। बता दें कि  फ्रेट कॉरिडोर का भाऊपुर-खुर्जा खंड पहले से ही परिचालन में है और लगभग 1400 मालगाड़ियों को इस डीएफसी नेटवर्क का उपयोग करके चलाया गया है। बैठक में एनसीआर के अपर महाप्रबंधक  रंजन यादव समेत तीनों मंडलों के डीआरएम भी जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed