फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mulayam Singh Yadav Death: After taking oath as Chief Minister, student union elections were restored within a

Mulayam Singh Yadav Death: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक घंटे के भीतर बहाल किया था छात्रसंघ चुनाव

Mon, 10 Oct 2022 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 11:53 AM IST
सार

मुलायम ने जनता के किए गए वादे को निभाया था। 2003 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक घंटे के भीतर वह हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंच गए थे और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जाकर छात्रसंघ चुनाव बहाली की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death: After taking oath as Chief Minister, student union elections were restored within a
मुलायम सिंह यादव - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों तथा हर समाजवादी नेताओं-कार्यकर्ताओं को 29 सितंबर 2003 का दिन आज भी उत्साह से भर देता है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में 1998 के बाद से छात्रसंघ चुनाव पर रोक लग गई थी। इसके विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलनरत थे।

विज्ञापन



इन्हें संबोधित करने के लिए मुलायम सिंह यादव को 29 सितंबर को विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर आना था। कार्यक्रम तय होते समय वह मुख्यमंत्री नहीं थे तथा जिला प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन एक घटनाक्रम के तहत 28 सितंबर को मायावती की सरकार अल्पमत में आ गई। साथ ही मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: After taking oath as Chief Minister, student union elections were restored within a
Prayagraj News : प्रयागराज में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से जुड़ीं यादें। - फोटो : अमर उजाला।

आंदोलन में शामिल रहे अजीत यादव का कहना है कि इसके बाद यहां के आंदोलनरत छात्रों में आशंका हो गई थी कि अब मुलायम सिंह यादव नहीं आएंगे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी को चौका दिया। उन्होंने घोषणा की कि वह तय समय पर ही छात्रसंघ भवन पर छात्रों को संबोधित करेंगे।


वादा निभाते हुए 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक घंटे के भीतर मुलायम सिंह हेलीकॉप्टर प्रयागराज आए और छात्रसंघ पर सभा को संबोधित किया। इसी सभा में उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली की घोषणा की।


पार्टी के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव के अनुसार कल्याण सिंह के कार्यकाल में लागू नकल अध्यादेश का मुलायम सिंह ने विरोध किया था। उन्होंने यहीं की चुनावी सभा में पहली बार घोषणा की थी कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही नकल अध्यादेश को खत्म कर दिया गया था और उन्होंने यह वादा पूरा किया।

Mulayam Singh Yadav Death: After taking oath as Chief Minister, student union elections were restored within a
Prayagraj News : प्रयागराज में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से जुड़ीं यादें। - फोटो : अमर उजाला।

1984 में सिक्के से तौले गए थे मुलायम सिंह
1984 में कांग्रेस की पूरी प्रदेश में लहर थी। इसके बावजूद 1984 में मुलायम सिंह यादव ने क्रांति रथ निकाला था, जिसका प्रयागराज में जबरदस्त स्वागत किया गया। केके श्रीवास्तव के अनुसार कलक्ट्रेट के सामने आयोजित सभा में काफी भीड़ हुई थी। उस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिक्कों से तौला था।


नैनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे दिग्गज
1999 में पार्टी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर नैनी के डांडी में आयोजित हुआ था। इसमें मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, कपिल देव सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, भगवती प्रसाद, आजम खां समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed