{"_id":"0ea8e4aac4a7c11e0303165d097ecd22","slug":"mulayam-akhilesh-told-the-students-messiah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम, अखिलेश को बताया छात्रों का मसीहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम, अखिलेश को बताया छात्रों का मसीहा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 24 Aug 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छात्रों का मसीहा बताया है। एमएलसी बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद आए रामवृक्ष यादव रविवार को पार्टी के चौक स्थित कार्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कभी चौक स्थित कार्यालय में पीछे की पंक्ति में बैठकर पार्टी नेताओं के विचार सुना करता था। आज उसी कार्यालय में जो सम्मान दिया गया है वह गौरव की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निष्ठा और ईमानदारी के साथ उच्च शिखर पर पहुंचने के साथ भविष्य के सपने और बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ने की नसीहत दी।
इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पहुंचने पर रामवृक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, योगेश चंद्र यादव, पप्पू लाल निषाद, विनोद चंद्र दुबे, महावीर यादव, राहुल सिंह, रेखा उपाध्याय, इंदू यादव, तुलसी यादव, भोला पाल आदि मौजूद रहे।